facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Infosys के ₹18,000 करोड़ के ‘बायबैक’ की रिकॉर्ड डेट आज: जानें निवेशक कब कर पाएंगे शेयर टेंडर

Advertisement

₹18,000 करोड़ के सबसे बड़े बायबैक में आज ही शामिल होने का मौका, छोटे निवेशकों के लिए 15% कोटा आरक्षित

Last Updated- November 14, 2025 | 10:15 AM IST
Infosys q1 results

आईटी दिग्गज इंफोसिस के ₹18,000 करोड़ के बड़े बायबैक की रिकॉर्ड डेट आज, 14 नवंबर है। यानी जिन निवेशकों के पास आज के अंत तक इंफोसिस के शेयर होंगे, वही इस बायबैक में हिस्सा ले सकते हैं। चूंकि बाजार में T+1 सेटलमेंट लागू है, इसलिए निवेशकों के लिए शेयर खरीदने का अंतिम दिन 13 नवंबर था। आज शेयर खरीदने पर सेटलमेंट कल होगा, जिससे वे बायबैक के लिए पात्र नहीं रहेंगे।

Infosys Buyback इतना चर्चा में क्यों है?

कंपनी इस बायबैक को टेंडर ऑफर रूट से पूरा कर रही है और इसके लिए ₹1,800 प्रति शेयर की कीमत तय की गई है, जो हालिया बाजार भाव से करीब 18% प्रीमियम पर है। इस बायबैक के तहत कंपनी 10 करोड़ शेयर वापस खरीदेगी, जो कुल इक्विटी का 2.41% हिस्सा है। सभी निवेशक इसमें हिस्सा ले सकते हैं, और इसमें से 15% हिस्सा छोटे निवेशकों के लिए आरक्षित है।

अब निवेशक कब कर पाएंगे शेयर टेंडर?

रिकॉर्ड डेट आज होने के कारण, कंपनी अगले दो कामकाजी दिनों के भीतर पात्र शेयरधारकों को Letter of Offer और Tender Form भेजेगी। इसके बाद निवेशकों को पांच कामकाजी दिनों का समय मिलेगा, जिसमें वे अपने शेयर बायबैक के लिए टेंडर कर सकेंगे।

क्या यह इंफोसिस का अब तक का सबसे बड़ा बायबैक है?

यह बायबैक कंपनी की इतिहास का सबसे बड़ा बायबैक है। आईटी सेक्टर में कमजोरी के चलते पिछले कुछ महीनों में इंफोसिस का शेयर अपने हालिया उच्च स्तरों से लगभग 25% गिरा है। इसी माहौल में कंपनी ने बड़े पैमाने पर शेयर वापस खरीदने का फैसला लिया है।

क्या प्रमोटर्स भी इस बायबैक में हिस्सा ले रहे हैं?

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप, जिसमें नंदन निलेकणी और सुधा मूर्ति शामिल हैं, इस बायबैक में हिस्सा नहीं लेंगे। इसका मतलब है कि बायबैक का बड़ा हिस्सा आम निवेशकों और संस्थागत निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 10:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement