facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आईटी दिग्गज Infosys के Q1 रिजल्ट की तारीख तय, जानिए कब आएंगे नतीजे

Advertisement

इंफोसिस ने बताया कि सेबी के इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत कंपनी का ट्रेडिंग विंडो 16 जून 2026 से बंद कर दिया जाएगा

Last Updated- June 16, 2026 | 1:55 PM IST
Infosys q1 results

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 22 और 23 जुलाई 2026 को होगी। इसी बैठक में जून तिमाही के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी।

कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि 23 जुलाई को बोर्ड कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों के ऑडिटेड कंसोलिडेटेड और स्टैंडअलोन वित्तीय नतीजों पर विचार करेगा। इसके साथ ही भारतीय अकाउंटिंग स्टैंडर्ड (INDAS) और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग मानकों (IFRS) के तहत तैयार वित्तीय विवरणों को भी मंजूरी दी जाएगी।

बाजार की उम्मीद है कि इंफोसिस 23 जुलाई को शाम के समय नतीजों का ऐलान कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने 23 अप्रैल 2026 को चौथी तिमाही के नतीजे शाम करीब 6 बजे जारी किए थे।

16 जून से बंद होगी ट्रेडिंग विंडो

इंफोसिस ने बताया कि सेबी के इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत कंपनी का ट्रेडिंग विंडो 16 जून 2026 से बंद कर दिया जाएगा। यह 27 जुलाई 2026 को दोबारा खुलेगा। इस दौरान कंपनी से जुड़े अंदरूनी लोग और कर्मचारी शेयरों में कारोबार नहीं कर सकेंगे।

कंपनी 23 जुलाई को नतीजों के बाद निवेशकों और एनालिस्ट्स के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल भी करेगी। इस दौरान प्रबंधन तिमाही प्रदर्शन और आगे के बिजनेस आउटलुक पर चर्चा करेगा। कॉल की पूरी जानकारी बाद में कंपनी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

पिछली तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया था। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 20.8 फीसदी बढ़कर 8,501 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। एक साल पहले इसी अवधि में यह 7,038 करोड़ रुपये था।

वहीं कंपनी की परिचालन आय (Revenue) 13.4 फीसदी बढ़कर 46,402 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 40,925 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो कंपनी का शुद्ध मुनाफा 10.2 फीसदी बढ़कर 29,440 करोड़ रुपये रहा, जबकि सालाना राजस्व 9.6 फीसदी बढ़कर 1.79 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया।

शेयर में दिखी तेजी

मंगलवार के कारोबार में इंफोसिस के शेयर में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। बीएसई पर शेयर 6.20 रुपये यानी 0.55 फीसदी चढ़कर 1,141.40 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - June 16, 2026 | 1:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement