facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Infosys Q2FY26 Result: मुनाफा 13% बढ़कर ₹7,364 करोड़ पर पहुंचा, ₹23 के डिविडेंड का किया ऐलान

Advertisement

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू 8.6 फीसदी बढ़कर 44,490 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

Last Updated- October 16, 2025 | 6:07 PM IST
Infosys q1 results

Infosys Q2FY26 Result: देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q2FY26 में इंफोसिस का मुनाफा 13 फीसदी बढ़कर 7,364 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 6,506 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 23 रुपये के इंटिरिम डिविडेंड का तोहफा भी दिया।

इंफोसिस का ऑपरेशन से रेवेन्यू 8.6% बढ़ा

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू 8.6 फीसदी बढ़कर 44,490 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 40,986 करोड़ रुपये था।

Also Read: Wipro Q2 Results: IT दिग्गज को दूसरी तिमाही में ₹3,246 करोड़ का मुनाफा, ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 2% उछला

शेयरहोल्डर्स को दिया ₹23 का डिविडेंड

आईटी दिग्गज इंफोसिस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति शेयर 23 रुपये के इंटिरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया। डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 27 अक्टूबर 2025 तय की गई है, जबकि पेमेंट की तारीख 7 नवंबर 2025 रखी गई है।

इंफोसिस ने वृद्धि पूर्वानुमान बढ़ाया

इसके साथ ही कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने वृद्धि पूर्वानुमान की निचली सीमा को बढ़ाकर दो-तीन फीसदी करने की घोषणा की। जून तिमाही में यह सीमा एक-तीन फीसदी निर्धारित की गई थी।

आलोच्य अवधि में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन सालाना और तिमाही आधार दोनों में 21 फीसदी पर स्थिर रहा। इस दौरान इंफोसिस का फ्री कैश फ्लो नेट प्रॉफिट का 131 फीसदी रहा जो 9,677 करोड़ रुपये के बराबर है।

बड़े सौदों का कुल अनुबंध मूल्य 3.1 अरब डॉलर

बड़े सौदों का कुल अनुबंध मूल्य (TCV) 3.1 अरब डॉलर यानी लगभग 27,525 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने इस तिमाही में कर्मचारियों की संख्या 8,203 बढ़ाकर 3,31,991 कर दी जो जून तिमाही के अंत में 3,23,788 थी।

गुरुवार को BSE पर इंफोसिस के शेयर 0.08 फीसदी की गिरावट लेकर 1,472.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - October 16, 2025 | 4:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement