facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Innova Captab, Blue Jet Healthcare का जल्द आएगा IPO, सेबी से मिली मंजूरी

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 3:41 PM IST
Mobikwik IPO

दवा कंपनियों Innova Captab Limited और Blue Jet Healthcare को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की हरी झंडी मिल गई है।

बाजार नियामक ने मंगलवार को बताया कि दोनों कंपनियों ने पिछले साल जून और सितंबर के बीच उसके पास IPO दस्तावेज जमा कराये थे। कंपनियों को 9-11 जनवरी के दौरान सेबी का ‘निष्कर्ष’ मिला है। किसी भी कंपनी को IPO लाने के लिए सेबी का ‘निष्कर्ष’ जरूरी होता है।

दस्तावेजों के अनुसार, इनोवा कैपटैब IPO में 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा इसके प्रवर्तक और अन्य शेयरधारक 96 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) लायेंगे।

OFS के तहत, मनोज कुमार लोहारीवाला, विनय कुमार लोहारीवाला और ज्ञान प्रकाश अग्रवाल प्रत्येक 32-32 लाख शेयर बेचेंगे। वहीं ब्लू जेट हेल्थकेयर का IPO पूरी तरह से बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित है।

इसके प्रवर्तक- अक्षय बंसारीलाल अरोड़ा और शिवेन अक्षय अरोड़ा ओएफएस के तहत 2,16,83,178 शेयरों की बिक्री करेंगे। दोनों कंपनियों के शेयर BSE और NSE पर सूचीबद्ध होंगे।

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement