facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑर्डर के दम पर ये Energy Stock बना रॉकेट, सुस्त बाजार में दिखाई तेजी, 2 साल में 511% दिया रिटर्न

Advertisement

यह ऑर्डर तमिलनाडु में विकसित किए जा रहे एक प्रोजेक्ट के लिए आईनॉक्स विंड के 3 MW क्लास टर्बाइनों की सप्लाई से जुड़ा है।

Last Updated- March 07, 2025 | 10:48 AM IST
Stocks

Inox Wind Share Price: विंड एनर्जी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर आईनॉक्स विंड लिमिटेड (IWL) के शेयर में शुक्रवार (7 मार्च) को घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के बावजूद जोरदार तेजी देखने को मिली। तमिलनाडु में 3 MW क्लास टर्बाइनों की सप्लाई का ऑर्डर मिलने के बाद शुरुआती कारोबार में स्टॉक 6% से ज्यादा उछल गया। लॉन्ग टर्म में स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो 1 साल में 26% और 2 साल में 511% का बंपर रिटर्न दे चुका है।

Inox Wind को 153 मेगावाट का बड़ा ऑर्डर मिला

आईनॉक्स विंड लिमिटेड ने आज यानी शुक्रवार (7 मार्च) को घोषणा की कि उसे 153 मेगावाट (MW) का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर एक प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपर से मिला है, जो एक ग्लोबल क्लीन एनर्जी कंपनी का हिस्सा है। यह ऑर्डर तमिलनाडु में विकसित किए जा रहे एक प्रोजेक्ट के लिए आईनॉक्स विंड के 3 MW क्लास टर्बाइनों की सप्लाई से जुड़ा है।

इसके अलावा, आईनॉक्स विंड इस प्रोजेक्ट के लिए सीमित दायरे में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेवाएं प्रदान करेगा और टर्बाइनों के कमीशनिंग के बाद कई वर्षों तक ऑपरेशंस और मेंटेनेंस (O&M) सेवाएं भी देगा।

Also read: अमेरिका जा रहा है टॉप टैलेंट, भारत के ‘ब्रेन ड्रेन’ पर बोले सचिन बंसल; कहा- देश में AI डेवलपमेंट के लिए चाहिए बड़ा निवेश

Inox Wind: स्टॉक ने 2 साल में 511% दिया रिटर्न

BSE पर आईनॉक्स विंड के शेयर की शुरुआत 2 रुपये की तेजी के साथ 155.00 रुपये पर हुई। इससे पहले गुरुवार को स्टॉक 153.10 रुपये पर खुला। आज के कारोबार में स्टॉक सुबह 10:10 बजे 10.15 रुपये या 6.63% उछलकर 163.25 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

आईनॉक्स विंड के शेयरों ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले दो साल में कंपनी के शेयरों में 511% की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि बीते एक साल में आईनॉक्स विंड के शेयरों में 26.32% की बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement
First Published - March 7, 2025 | 10:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement