facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

INR vs USD: रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 81.34 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 5:35 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutterstock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) चार पैसे की गिरावट के साथ 81.34 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चा तेल कीमतों में तेजी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी से रुपये पर प्रतिकूल असर पड़ा। कारोबारी सूत्रों ने कहा कि मुद्रास्फीति समेत वृहद आर्थिक आंकड़ों के बेहतर होने तथा डॉलर में कमजोर रुख से रुपये में गिरावट को थामने में मदद मिली।भा

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 81.32 पर खुला और दिन के कारोबार में यह 81.45 के निचले स्तर तक चला गया। रुपया अंत में अपने पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट के साथ 81.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.30 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 फीसदी घटकर 102.18 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 फीसदी बढ़कर 84.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 303.15 अंक की तेजी के साथ 60,261.18 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: Closing Bell : शेयर मार्केट में लौटी रौनक, सेंसेक्स 303 अंक चढ़कर 60 हजार के पार पहुंचा

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार के अनुसार, उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़ों और डॉलर में व्यापक आधार पर कमजोरी के कारण भारतीय रुपये ने 11 नवंबर के बाद सबसे बड़ा साप्ताहिक लाभ दर्ज किया। परमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जोखिम वाली परिसंपत्तियों में तेजी आई और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े उम्मीद से कम रहने के बाद अमेरिकी डॉलर में गिरावट
आई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,662.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 5:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement