facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

INR vs USD: रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.82 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 5:00 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutter Stock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। जनवरी में व्यापार घाटा कम होने के बाद रुपये ने अपने कुछ शुरुआती नुकसान की भरपाई की।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से रुपये के सुधार पर कुछ अंकुश लग गया। घरेलू शेयरों में आरंभिक हानि के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.90 पर कमजोर खुला।

शेयर बाजार में तेजी के बाद रुपये की आरंभिक हानि कुछ कम हो गई और कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में चार पैसे की गिरावट के साथ 82.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.79 के उच्चस्तर और 82.90 के निचले स्तर को छुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 फीसदी बढ़कर 103.45 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.22 फीसदी घटकर 84.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 242.83 अंक की तेजी के साथ 61,275.09 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,305.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 5:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement