facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

INR vs USD: रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 81.50 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 5:30 PM IST
Rupee vs Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) नौ पैसे की तेजी के साथ 81.50 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल कीमतों में गिरावट से रुपये में यह मजबूती आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.69 पर कमजोर खुला लेकिन दिन के कारोबार में यह 81.72 के निचले स्तर को छूने के बाद 81.49 रुपये प्रति डॉलर के उच्चस्तर पर पहुंचा। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव से नौ पैसे बढ़कर 81.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 फीसदी घटकर 101.76 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25 फीसदी घटकर 86.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में 2 दिन की तेज गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 170 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,600 के ऊपर बंद

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 169.51 अंक की तेजी के साथ 59,500.41 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 5,977.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 5:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement