facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

INR vs USD: रुपया 26 पैसे टूटकर 82.49 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 फीसदी बढ़कर 103.86 पर पहुंच गया।

Last Updated- March 14, 2023 | 6:01 PM IST
Rupee vs Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 82.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। डॉलर के मजबूत होने, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.27 पर कमजोर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 26 पैसे की गिरावट के साथ 82.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.24 से 82.50 के दायरे में घट बढ़ हुई। रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.23 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 फीसदी बढ़कर 103.86 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.30 फीसदी घटकर 78.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

यह भी पढ़ें : Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 338 अंक लुढ़का, निफ्टी 17,100 के नीचे बंद

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 337.66 अंक की गिरावट के साथ 57,900.19 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,546.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 14, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement