facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

INR vs USD: रुपया तीन पैसे टूटकर 82.04 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक (Dollar Index) 0.37 फीसदी घटकर 101.73 रह गया

Last Updated- April 18, 2023 | 6:17 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutter Stock

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कमजोर रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (interbank foreign exchange market) में मंगलवार को डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.04 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा।

डॉलर में कमजोरी और कच्चेतेल की कीमत में कमी से रुपये की गिरावट पर अंकुश लगा

बाजार सूत्रों ने कहा कि विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चेतेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट के कारण रुपये की गिरावट पर अंकुश लगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.99 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला।

कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.04 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 81.96 के उच्च स्तर और 82.09 के निम्न स्तर के बीच घटबढ़ हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें : Closing Bell: शेयर बाजार में नरमी, Sensex 184 अंक लुढ़का, Nifty 17,700 के नीचे

अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स घटा

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक (Dollar Index) 0.37 फीसदी घटकर 101.73 रह गया। BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 183.74 अंक की गिरावट के साथ 59,727.01 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 84.49 डॉलर प्रति बैरल रह गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 533.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - April 18, 2023 | 6:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement