facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

INR vs USD: रुपया आठ पैसे मजबूत होकर 81.53 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 5:48 PM IST
INR vs USD, Rupee vs Dollar Today

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) आठ पैसे की तेजी के साथ 81.53 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये में यह मजबूती आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली दवाब तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.51 पर मजबूत खुला लेकिन दिन के कारोबार में यह 81.50 से 81.67 के दायरे में घट बढ़ के बाद कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव से आठ पैसे बढ़कर 81.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 81.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को मुद्रा बाजार बंद था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 फीसदी बढ़कर 101.82 हो गया।

यह भी पढ़ें: औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 874 अंक टूटकर 60 हजार के नीचे आया

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.19 फीसदी बढ़कर 88.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 874.16 अंक की गिरावट के साथ 59,330.90 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,393.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 5:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement