facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

INR Vs USD : रुपया 11 पैसे चढ़कर 81.57 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 4:36 PM IST
Global Assets and Indian Business

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के रुख के चलते गुरुवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 81.57 (अस्थायी) प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत धन निकासी से हालांकि रुपये के लाभ पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.54 पर मजबूत खुला लेकिन यह तेजी कायम नहीं रह सकी और दिन के कारोबार में यह 81.74 के निचले स्तर को छू गया।

रुपया अंत में अपने पिछले बंद भाव से 11 पैसे की तेजी दर्शाता 81.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.68 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत घटकर 103.01 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.92 प्रतिशत घटकर 83.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 147.47 अंक की गिरावट के साथ 59,958.03 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,208.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement