facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

INR vs USD: रुपया कमजोर होकर 82.73 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- December 20, 2022 | 1:11 PM IST
rupees Dollar

घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच मंगलवार को रुपया दोपहर के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे कमजोर हो गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशों में प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की विनियम दर में नरमी ने स्थानीय मुद्रा को संभाला और गिरावट को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर होकर 82.69 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह 11 पैसे के नुकसान के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 13 पैसे टूटकर 82.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इसी बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत की गिरावट लेकर 104.33 पर आ गया।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 1:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement