facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

INR vs USD: रुपये में नरमी जारी, 83.12 प्रति डॉलर के न्यू ऑल टाइम लो पर बंद

Advertisement

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 103.23 रह गया।

Last Updated- August 21, 2023 | 6:44 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutterstock

INR vs USD: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.12 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट का कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी तथा विदेशी निवेशकों का बिकवाली दवाब है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.10 पर खुला

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने के कारण रुपये में नकारात्मक रुझान के साथ कारोबार हो सकता है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.10 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 83.05 से 83.13 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से दो पैसे टूटकर 83.12 प्रति डॉलर के नये सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

Also read: ‘रुपये में सुधार होने की उम्मीद अगले साल तक’

पिछले सत्र में रुपया एक पैसे गिरा

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस गिरावट का कारण घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी है। कच्चे तेल मूल्यों में आई तेजी और विदेशी निवेशकों के बिकवाली दबाव के कारण रुपये में गिरावट आई।

डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटा

बीएनपी परिबा बाई शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि हालांकि अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख तथा घरेलू बाजार में तेजी से गिरावट पर कुछ अंकुश लगा। चीनी केंद्रीय बैंक के अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमुख ब्याज दर को 0.10 प्रतिशत घटाकर 3.45 प्रतिशत करने के बाद अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 103.23 रह गया।

Also read: Closing Bell: Sensex 267 अंक चढ़कर फिर से हुआ 65 हजारी, Nifty 19,400 के करीब

FPIs ने 266.98 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.64 प्रतिशत बढ़कर 85.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं बीएसई सेंसेक्स 267.43 अंक की तेजी के साथ 65,216.09 अंक पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 266.98 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 6:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement