facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंसाइडर ट्रेडिंग केस: सैट ने सेबी का आदेश पलटा, केतन पारिख से जिरह करेंगे रोहित सलगांवकर

Advertisement

सैट ने अब सेबी के अगस्त के उस संदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें सलगांवकर द्वारा जुलाई में पारिख से जिरह के लिए दायर अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया था

Last Updated- December 02, 2025 | 10:36 PM IST
SEBI

प्रतिभूति अपील न्यायाधिकरण (सैट) ने सेबी के एक फैसले को पलट दिया है और सिंगापुर स्थित रोहित सलगांवकर को 66 करोड़ रुपये के अवैध लाभ से जुड़े कथित भेदिया कारोबार मामले में केतन पारिख से जिरह करने का अधिकार दिया है। जनवरी में, सेबी ने सलगांवकर (अपीलकर्ता) और पारिख सहित 22 संस्थाओं के खिलाफ एकपक्षीय अंतरिम आदेश-सह-कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

नियामक ने आरोप लगाया था कि स्ट्रेट क्रॉसिंग के निदेशक सलगांवकर ने आगामी सौदों के बारे में अप्रकाशित कीमत संबंधी संवेदनशील जानकारी पारिख को दी, जिन्होंने फिर संबंधित संस्थाओं के एक नेटवर्क के माध्यम से लेनदेन का कोऑर्डिनेशन किया।

सैट ने अब सेबी के अगस्त के उस संदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें सलगांवकर द्वारा जुलाई में पारिख से जिरह के लिए दायर अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया था। रोहित सलगांवकर के वकील विनय चौहान ने दलील दी कि जांच के दौरान पारिख के बयान अस्पष्ट थे और उनकी कई व्याख्याएं की जा सकती हैं। आरोपों की गंभीरता और जब्ती के निर्देशों को देखते हुए, न्यायमूर्ति पीएस दिनेश कुमार की अध्यक्षता वाले न्यायाधिकरण ने कहा कि ऐसे बयानों की और जांच की जानी चाहिए।

सैट के पीठ ने एक आदेश में कहा, अपीलकर्ता ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है और पूर्णकालिक सदस्य के समक्ष कार्यवाही में सहयोग करने और भाग लेने को तैयार है जबकि केतन पारिख ने अपना जवाब दाखिल नहीं किया है। हमारे विचार से इस मामले के तथ्यों को देखते हुए केतन पारिख से जिरह करने का अपीलकर्ता का अनुरोध एक से ज्यादा कारणों से विचारणीय है।

न्यायाधिकरण ने इस बात पर जोर दिया कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों को बरकरार रखा जाना चाहिए और ऐसे पूर्व उदाहरणों का हवाला दिया जिनमें समान कार्यवाहियों में सह-नोटिसकर्ताओं से जिरह की अनुमति दी गई थी। सेबी को निर्देश दिया गया है कि वह पारिख की जिरह की तारीख तय करे और सलगांवकर को उसी के मुताबिक सूचित करे।

वहीं, सलगांवकर ने कहा है कि पारिख के साथ उनकी बातचीत विदेशी ग्राहकों के लिए वैध व्यावसायिक रेफरल तक ही सीमित थी और इसमें अंदरूनी जानकारी साझा करना शामिल नहीं था।

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement