facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Inspire Films IPO Listing: कंटेट बनाने वाली कंपनी की धांसू लिस्टिंग, खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए थे पैसे

Advertisement

ओवरऑल देखें तो आईपीओ 129.08 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 35.98 लाख नए शेयर जारी हुए हैं।

Last Updated- October 05, 2023 | 12:03 PM IST
Laxmi Dental IPO

Inspire Films IPO Listing: इंस्पायर फिल्म्स के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार एंट्री हुई है। टीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट बनाने वाली इस कंपनी के आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने खूब रुचि दिखाई थी। यही कारण रहा कि खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 180 गुना से अधिक भरा था।

इस आईपीओ के तहत 59 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज यानी 5 अक्टूबर को NSE SME पर इसकी 67 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को इस आईपीओ से लिस्टिंग गेन, 13.56 फीसदी का मिला है।

वहीं इसकी लिस्टिंग के बाद भी तेजी बरकरार रही। शेयर के भाव बढ़कर 70.35 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गए है। यानी कि इस आईपीओ में निवेश करने वाले 19 फीसदी से अधिक के मुनाफे में हैं।

कैसा मिला था IPO को रिस्पांस

कंपनी का 21.23 करोड़ रुपये का आईपीओ 25-27 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। खुदरा निवेशकों ने इसमें जमकर पैसे लगाए थे, जिसके आधार पर आईपीओ को तगड़ा रिस्पांस मिला था।

ये भी पढ़ें- Updater IPO Listing: फ्लैट लिस्टिंग ने किया निराश, 2 फीसदी घाटे में निवेशक

ओवरऑल देखें तो आईपीओ 129.08 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 25.27 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 147.16 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 180.41 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 35.98 लाख नए शेयर जारी हुए हैं।

कंपनी के बारे में

कंपनी 2012 में बनी थी। इंस्पायर फिल्म्स टेलीविजन और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन यानी ओटीटी, प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और एग्जीबिशन का कारोबार देखती है। इनके लिए यह कंटेट मुहैया कराती है। वित्तीय सेहत पर नजर डालें तो कंपनी को वित्त वर्ष 2023 में कंपनी को 4.05 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

 

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 12:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement