facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैलेंस्ड एडवांटेज फंडों में निवेश 33 माह के हाई पर, बाजार में गिरावट से बढ़ी निवेशकों की रुचि

Advertisement

हाइब्रिड म्युचुअल फंड श्रेणी में शामिल बैलेंस्ड एडवांटेज फंड इक्विटी और डेट परिसंपत्तियों में निवेश करते हैं और आवंटन प्राथमिक तौर पर इक्विटी मूल्यांकन पर आधारित होता है।

Last Updated- November 17, 2024 | 9:45 PM IST
Fund of Funds

बैलेंस्ड एडवांटेज फंडों में निवेश अक्टूबर के महीने में बढ़कर 33 माह के उच्चस्तर 2,456 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसकी वजह शेयर बाजारों में तेज बिकवाली रही। यह जनवरी 2022 के बाद का सबसे ऊंचा संग्रह है।

हाइब्रिड म्युचुअल फंड श्रेणी में शामिल बैलेंस्ड एडवांटेज फंड इक्विटी और डेट परिसंपत्तियों में निवेश करते हैं और आवंटन प्राथमिक तौर पर इक्विटी मूल्यांकन पर आधारित होता है। यह रणनीति बैलेंस्ड एडवांटेज फंडों को इक्विटी बाजार के उतारचढ़ाव के प्रति कम संवेदनशील बनाती है। साथ ही ये शुद्ध रूप से डेट आधारित प्रतिभूतियों के मुकाबले ज्यादा रिटर्न की संभावना की पेशकश करते हैं।

निवेश विशेषज्ञ जोखिम न लेने वाले निवेशकों को बैलेंस्ड एडवांटेज फंड की सलाह देते हैं, खास तौर से बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के दौर में। बाजार में उतारचढ़ाव वाले चरणों में एकमुश्त निवेश के लिहाज से भी ये फंड अच्छे हैं।

अक्टूबर में निवेश संयोग से ऐसे समय हुआ जब इक्विटी बाजारों में गिरावट हुई। इस महीने तके दौरान बेंचमार्क एनएसई निफ्टी 6 फीसदी से ज्यादा टूटा है और अपने सर्वोच्च स्तर से 10 फीसदी से ज्यादा टूटने के बाद करेक्शन जोन में चला गया है।

जुलाई 2022 के बाद से सुस्त निवेश हासिल करने वाले बैलेंस्ड एडवांटेज फंडों ने जनवरी 2024 में निवेश की फिर से आवक देखी। इस साल अब तक इन फंड ने कुल 13,905 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया है जो पूरे कैलेंडर वर्ष 2023 में मिले 4,574 करोड़ रुपये के निवेश के मुकाबले बड़ी उछाल है। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

बैलेंस्ड एडवांटेज फंडों में आखिरी बड़ा निवेश साल 2021 की दूसरी छमाही में तब देखने को मिला था जब इक्विटी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। तब ये फंड बाजार के उच्च उतार-चढ़ाव के बीच सुरक्षित दांव लगाने वाले निवेशकों के पसंदीदा फंड के तौर पर उभरे थे।

Advertisement
First Published - November 17, 2024 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement