facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जनवरी में Equity Mutual fund में निवेश हुआ दोगुना, 2 साल के हाई लेवल पर पंहुचा: Amfi

Advertisement

AMFI की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। दिसंबर, 2023 में इस श्रेणी में लगभग 17,000 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

Last Updated- February 08, 2024 | 3:12 PM IST
Mutual funds

इक्विटी म्यूचुअल फंड (Equity mutual fund) में जनवरी, 2024 में शुद्ध रूप से 21,780 करोड़ रुपये का निवेश आया है। यह लगभग दो साल में किसी भी महीने में हुआ सबसे अधिक मासिक निवेश है। इस दौरान निवेशकों ने स्मॉल-कैप फंड को प्राथमिकता देना जारी रखा।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। दिसंबर, 2023 में इस श्रेणी में लगभग 17,000 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

जनवरी में निवेश प्रवाह मार्च, 2022 के बाद से सबसे अधिक था। मार्च, 2022 में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 28,463 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था।

इक्विटी फंडों में लगातार 35 माह से शुद्ध निवेश

ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि इक्विटी फंडों में लगातार 35 माह से शुद्ध निवेश आ रहा है। समीक्षाधीन महीने में वैल्यू फंड को छोड़कर, इक्विटी खंड की सभी श्रेणियों में शुद्ध प्रवाह आया।

थीम आधारित फंडों में 4,805 करोड़ रुपये, स्मॉल-कैप फंड में 3,257 करोड़ रुपये और मल्टी-कैप में 3,039 करोड़ रुपये आए। लार्ज-कैप फंड में 1,287 करोड़ रुपये का निवेश आया।

एफवाईईआरएस में शोध उपाध्यक्ष गोपाल कवलिरेड्डी ने कहा कि छोटी कंपनियों में निवेश करने वाले फंड ने लगातार चौथे महीने 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध प्रवाह हासिल किया, लेकिन मासिक आधार पर यह राशि 600 करोड़ रुपये कम है।

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 3:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement