facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Equity Mutual Funds में निवेश नवंबर में 76 फीसदी घटकर 2,258 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 6:55 PM IST
Mutual Fund

Equity Mutual Funds (इक्विटी म्यूचुअल फंड) में शुद्ध पूंजी प्रवाह नवंबर महीने में मासिक आधार पर 76 फीसदी घटकर 2,258 करोड़ रुपये रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, शेयर बाजार में तेजी के साथ यह गिरावट आई है। तेजी के कारण निवेशक शेयरों के अत्यधिक मूल्यांकन की वजह से चिंतित रहे। वैसे यह लगातार 21वां महीना है जब इक्विटी योजनाओं में पूंजी प्रवाह हुआ है।

2,818 करोड़ रुपये की निकासी हुई

उद्योग संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, कुल मिलाकर म्यूचुअल फंड उद्योग में नवंबर महीने में शुद्ध रूप से पूंजी प्रवाह 13,263 करोड़ रुपये रहा। यह इससे पहले, अक्टूबर में 14,045 करोड़ रुपये के मुकाबले थोड़ा कम है। इक्विटी के अलावा, बॉन्ड से संबंधित म्यूचुअल फंड योजनाओं में समान माह में शुद्ध रूप से 3,668 करोड़ रुपये का निवेश आया। माह के दौरान 2,818 करोड़ रुपये की निकासी की गई।

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF), अन्य ईटीएफ, इंडेक्स फंड और विदेशों में निवेश से जुड़े ‘फंड ऑफ फंड’ म्यूचुअल फंड की अन्य योजनाओं में नवंबर महीने में 10,394 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हुआ। इसमें सबसे ज्यादा 8,602 करोड़ रुपये का योगदान इंडेक्स फंड का रहा। वहीं गोल्ड ETF से शुद्ध रूप से 195 करोड़ रुपये की निकासी हुई।

यह भी पढ़े: ELSS: इस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर उठाएं 80C के तहत डिडक्शन का लाभ

गिरावट का कारण शेयर बाजारों में तेजी हो सकती है

आंकड़ों के अनुसार, Equity Mutual Funds में निवेश नवंबर में 76 फीसदी घटकर 2,258 करोड़ रुपये इक्विटी म्यूचुअल फंड में नवंबर महीने में 2,258 करोड़ रुपये का निवेश आया। यह इससे पिछले महीने अक्टूबर के 9,390 करोड़ रुपये के प्रवाह के मुकाबले काफी कम है। विशेषज्ञों के अनुसार, गिरावट का कारण शेयर बाजारों में तेजी हो सकती है। इससे निवेशक शेयरों के उच्च मूल्यांकन के कारण चिंतित हैं।

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 6:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement