facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोल्ड ईटीएफ में इन्वेस्टमेंट बीते वित्त वर्ष में 74 प्रतिशत घटी

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 7:03 PM IST
ETF

सोने के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में निवेश बीते वित्त वर्ष में 74 प्रतिशत घटकर 653 करोड़ रुपये रह गया। यह इस परिसंपत्ति खंड में मुनाफा वसूली होने और ईटीएफ के बजाय शेयर में निवेश को प्राथमिकता देने से हुआ है। भारतीय म्यूचुअल फंड संगठन (amfi) के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

हालांकि वित्त वर्ष 2022-23 में गोल्ड ईटीएफ का परिसंपत्ति आधार और निवेशकों के खातों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि अधिकतर निवेशक अन्य परिसंपत्ति खंडों पर अब भी इक्विटी-आधारित म्यूचुअल फंडों को ही तरजीह दे रहे हैं।

मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में इस खंड में शुद्ध प्रवाह दो लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। इसके साथ ही निवेशकों ने सोने में किए गए अपने निवेश को भुनाकर उसे अन्य परिसंपत्ति में लगाया।

एम्फी के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में 14 गोल्ड ईटीएफ में 653 करोड़ रुपये का निवेश हुआ जबकि एक साल पहले यह राशि 2,541 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2019-20 में गोल्ड ईटीएफ में 1,614 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। उससे पहले लगातार कई वर्षों तक गोल्ड ईटीएफ से निकासी का सिलसिला जारी रहा था।

वित्त वर्ष 2018-19 में 412 करोड़ रुपये, 2017-18 में 835 करोड़ रुपये और 2016-17 में 775 करोड़ रुपये की निकासी गोल्ड ईटीएफ से हुई थी। हालांकि पिछले तीन वर्षों में गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा है लेकिन 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में खुदरा निवेशकों ने इसके बजाय शेयर बाजारों में पैसे लगाने को अधिक पसंद किया।

मॉर्निंगस्टार इंडिया की वरिष्ठ विश्लेषक एवं शोध प्रबंधक कविता कृष्णन ने कहा कि इक्विटी को अधिक पसंद करने और घरेलू निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा मजबूत होने से गोल्ड ईटीएफ में निवेश घटा है। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने का भी असर पड़ा है।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement