facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mutual fund में निवेश दूसरी तिमाही में घटकर 34,765 करोड़ रुपये पर

Advertisement

म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) सितंबर में 46.22 लाख करोड़ रुपये रहीं, जो पिछली तिमाही से पांच प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- November 13, 2023 | 9:59 PM IST
शेयर वर्गीकरण के नियम बदलेंगे! जानिए क्या-क्या बदलेगा?, Share classification rules will change! Know what will change?

म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) के प्रति निवेशकों का आकर्षण कायम है। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में इसमें 34,765 करोड़ रुपये का पूंजी प्रवाह आया।

हालांकि, पिछली तिमाही में 1.85 लाख करोड़ रुपये के पूंजी प्रवाह के मुकाबले यह काफी कम है। इसका कारण बॉन्ड खंड से पूंजी की निकासी है।

मॉर्निंगस्टार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर संपत्ति वर्ग में जुलाई-सितंबर के दौरान शुद्ध रूप से पूंजी प्रवाह हुआ। केवल निश्चित आय यानी बॉन्ड खंड में शुद्ध रूप से पूंजी निकासी हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आलोच्य तिमाही में कुल मिलाकर पूंजी प्रवाह अच्छा रहा। जुलाई में शुद्ध रूप से 82,467 करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ, जो अगस्त में कम होकर 16,180 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, सितंबर में शुद्ध रूप से 63,882 करोड़ रुपये की निकासी हुई।

मॉर्निंगस्टार के अनुसार, ‘‘पिछले कुछ साल से शुद्ध पूंजी प्रवाह में उतार-चढ़ाव रहा है। पिछले चार साल में जून तिमाही में पूंजी प्रवाह सर्वाधिक था।’’

म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) सितंबर में 46.22 लाख करोड़ रुपये रहीं, जो पिछली तिमाही से पांच प्रतिशत अधिक है।

इक्विटी खंड में पिछली 10 तिमाहियों से पूंजी प्रवाह सकारात्मक रहा है। हालांकि, इसमें उतार-चढ़ाव रहा है। सितंबर तिमाही में शुद्ध प्रवाह 41,962 करोड़ रुपये रहा जो पिछली तिमाही में 18,358 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 6:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement