facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Investor Alert: बोनस, डिविडेंड या राइट्स इश्यू चाहिए? तो आज ही खरीदें ये 16 धांसू शेयर, कल से जा रहे एक्स डेट पर

Advertisement

कल एक्स-डेट से पहले खरीदें ये 16 शेयर, नहीं तो होगा नुकसान

Last Updated- May 29, 2025 | 11:31 AM IST
Ex Date

शेयर बाजार में निवेश करने वालों को आज यानी 29 मई 2025 को कुछ खास शेयरों पर नजर रखनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एंजल वन समेत कुल 16 कंपनियों के शेयर कल 30 मई को एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे। यानी आज जो निवेशक इन शेयरों को खरीदते हैं, उन्हें डिविडेंड या अन्य लाभ मिलेगा, लेकिन कल से नया खरीदार इसका हकदार नहीं होगा।

फाइनल डिविडेंड की घोषणा करने वाली कंपनियां

बीएसई के अनुसार, कई कंपनियों ने अपने फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। एंजल वन ने ₹26 प्रति शेयर, बजाज फाइनेंस ने ₹44 प्रति शेयर और इंफोसिस ने ₹22 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। ये डिविडेंड सिर्फ उन निवेशकों को मिलेगा जिन्होंने 30 मई से पहले शेयर खरीदे हों।

यह भी पढ़ें…3-4 हफ्तों में तगड़ा मुनाफा देगा ये Pharma Stock! ब्रोकरेज ने कहा- BUY करो, ₹1,010 तक जा सकता है भाव

इसके अलावा, कुछ और कंपनियों ने भी फाइनल डिविडेंड घोषित किया है:

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा: ₹42 प्रति शेयर

होम फर्स्ट फाइनेंस: ₹3.70 प्रति शेयर

पोन्नी शुगर (इरोड): ₹3 प्रति शेयर

यूनो मिंडा: ₹1.50 प्रति शेयर

इंटरिम डिविडेंड भी मिलेगा कुछ कंपनियों में

कुछ कंपनियों ने फाइनल नहीं, बल्कि इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इनमें शामिल हैं:

अदवानी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स: ₹0.90 प्रति शेयर

कैपलिन पॉइंट लैब्स: ₹42 प्रति शेयर

जागरण प्रकाशन: ₹6 प्रति शेयर

ज्यूपिटर वैगन्स: ₹1 प्रति शेयर

मेघना इन्फ्राकॉन: ₹0.10 प्रति शेयर

एस चंद एंड कंपनी: ₹4 प्रति शेयर

विम्टा लैब्स: ₹2 प्रति शेयर

बोनस शेयर जारी करेगी उजास एनर्जी

डिविडेंड के अलावा, उजास एनर्जी भी चर्चा में रहेगी क्योंकि कंपनी ने बोनस इश्यू का ऐलान किया है। इसके तहत कंपनी 25 शेयरों पर 17 बोनस शेयर देगी। यानी अगर किसी के पास 25 शेयर हैं तो उसे 17 और मिलेंगे। इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी 30 मई ही तय की गई है।

भारत भूषण फाइनेंस ने राइट्स इश्यू का किया ऐलान

भारत भूषण फाइनेंस एंड कमोडिटी ब्रोकर्स ने राइट्स इश्यू की घोषणा की है। कंपनी ₹10 के फेस वैल्यू वाले 33,80,400 शेयर जारी करेगी, जिसकी कुल वैल्यू ₹3.38 करोड़ होगी। इसका रेशियो 1:1 रखा गया है, यानी जिनके पास एक शेयर है, उन्हें एक और शेयर खरीदने का अधिकार मिलेगा।

क्या होता है एक्स-डेट?

एक्स-डेट वह तारीख होती है जब कोई स्टॉक बिना डिविडेंड, बोनस या राइट्स के ट्रेड करता है। इसका मतलब यह है कि अगर आप उस तारीख को या उसके बाद शेयर खरीदते हैं, तो आपको कंपनी के ये फायदे नहीं मिलते। इन फायदों के लिए शेयर आपको रिकॉर्ड डेट से पहले खरीदना जरूरी होता है।

Advertisement
First Published - May 29, 2025 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement