facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार में पांच दिनों की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 10.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 4:54 PM IST
Rs.2000 note
Shutter Stock

विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली और स्थिर वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी रहने से निवेशकों की संपत्ति पिछले पांच दिनों में 10.43 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी।

BSE में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले पांच कारोबारी सत्रों (29 मार्च से छह अप्रैल) में 10,43,216.79 करोड़ रुपये बढ़कर 2,62,37,776.13 करोड़ रुपये रहा। इस सप्ताह, ‘महावीर जयंती’ के मौके पर शेयर बाजार मंगलवार (चार अप्रैल) को बंद रहा।

शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर बाजार बंद है। वहीं पिछले हफ्ते, गुरुवार को ‘राम नवमी’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद थे। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में तीस शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 2,219.25 अंक यानी 3.85 फीसदी चढ़ा।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार सूचकांकों में विदेशी पूंजी प्रवाह में सुधार और सकारात्मक वैश्विक संकेतों से मदद मिली है। स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘भारतीय शेयर बाजार कमजोर प्रदर्शन की एक लंबी अवधि के बाद लगातार दूसरे सप्ताह लाभ में रहा। स्थिर वैश्विक संकेतों, सस्ती दरों पर विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की खरीदारी और वैश्विक स्तर पर ब्याज दर के उच्च स्तर पर पहुंचने के संकेतों के साथ बाजार में तेजी रही।’

यह भी पढ़ें : सौ अग्रणी फर्मों में से आधे की लक्षित कीमतों में कटौती

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अप्रत्याशित रूप से नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने के बाद गुरुवार को BSE सेंसेक्स 143.66 अंक यानी 0.24 फीसदी चढ़कर 59,832.97 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 4:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement