facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार में सात दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, पूंजी 12.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 7:58 PM IST
BSE में लिस्टेड कंपनियों का MCap रिकॉर्ड 445.43 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा, MCap record of companies listed in BSE reached the level of Rs 445.43 lakh crore

स्थिर वैश्विक रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी रहने से निवेशकों की संपत्ति पिछले सात दिन में 12.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी है। पिछले सात कारोबारी सत्रों में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 2,544 अंक यानी 4.41 प्रतिशत चढ़ा है।

वहीं बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले सात कारोबारी सत्रों में 12,56,510.59 करोड़ रुपये बढ़कर 2,64,51,069.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

पिछले सप्ताह, ‘महावीर जयंती’ के मौके पर शेयर बाजार मंगलवार (चार अप्रैल) को बंद रहा। शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर भी बाजार बंद थे। वहीं 30 मार्च को ‘राम नवमी’ के अवसर पर भी शेयर बाजार बंद थे। सेंसेक्स मंगलवार को 311.21 अंक यानी 0.52 प्रतिशत चढ़कर 60,157.72 अंक पर बंद हुआ।

कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड में इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘एशियाई और यूरोपीय बाजार के मजबूत संकेतों से धारणा को बल मिला और सेंसेक्स फिर 60,000 अंक के महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर बंद हुआ।

इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दर को यथावत रखने, माल एवं सेवा कर संग्रह अच्छा रहने और मिले-जुले आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों की वजह से निवेशक घरेलू शेयरों पर दांव लगा रहे हैं।’’

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 7:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement