facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तीन IPO पर निवेशकों ने लगाया 1 लाख करोड़ रुपये का दांव; 100 गुना से ज्यादा मिलीं बोलियां

Advertisement

तीनों आईपीओ ने प्राथमिक बाजार के लिए इस महीने को मजबूत बना दिया। इस महीने 10 कंपनियों ने कुल मिलाकर 10,407 करोड़ रुपये जुटाए।

Last Updated- September 19, 2024 | 9:52 PM IST
Brokerages bullish on Waaree Energies IPO: GMP up 100%; should you bid? Waaree Energies के IPO पर ब्रोकरेज बुलिश, GMP 100% से ऊपर; दांव लगाएं या नहीं? एक्सपर्ट्स दे रहे सलाह…

गुरुवार को बंद हुए तीनों आईपीओ को निवेशकों ने हाथोहाथ लिया और उन्हें संचयी तौर पर 1.05 लाख करोड़ रुपये की बोलियां हासिल हुई। एनबीएफसी फर्म नॉर्दर्न आर्क कैपिटल और रियल एस्टेट डेवलपर आर्केड डेवलपर्स की शेयर बिक्री को पेश शेयरों के मुकाबले 100 गुना से ज्यादा की बोलियां मिलीं। लॉजिस्टिक्स कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया के आईपीओ को करीब 30 गुना आवेदन मिले।

तीनों आईपीओ ने प्राथमिक बाजार के लिए इस महीने को मजबूत बना दिया। इस महीने 10 कंपनियों ने कुल मिलाकर 10,407 करोड़ रुपये जुटाए। हालांकि यह रकम अगस्त के 17,110 करोड़ रुपये के मुकाबले कम है, ले​किन मजबूत रफ्तार आगे इश्यू के लिए मनोबल को बढ़ाएगी।

निवेशकों की मजबूत मांग ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) ऊंचा रहने के कारण रही है। तीनों आईपीओ अगले हफ्ते एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होंगे। एमएसएमई और माइक्रो​ फाइनैंस में मजबूत उपस्थिति वाली नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के शेयर का जीएमपी 60 फीसदी से ज्यादा चल रहा है।

महाराष्ट्र की आर्केड के 410 करोड़ रुपये के आईपीओ की खुदरा श्रेणी को 50 गुना ज्यादा बोली मिली जबकि क्यूआईबी श्रेणी में 163 गुना से ज्यादा आवेदन हासिल हुए। रियल एस्टेट फर्म इस रकम का इस्तेमाल मौजूदा परियोजनाओं के विकास और जमीन के अधिग्रहण पर करेगी। वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया की योजना आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और पूंजीगत खर्च की आवश्यकताओं पर करने की है।

Advertisement
First Published - September 19, 2024 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement