facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

बाजार के नए शिखर पर पहुंचने से सुबह के सौदों में निवेशकों की पूंजी 2.17 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Advertisement

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 303.25 अंक या 0.44 प्रतिशत उछलकर 69,599.39 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

Last Updated- December 06, 2023 | 11:59 AM IST
Share Market
Representative Image

निवेशकों की पूंजी बुधवार को 2.17 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत पूंजी प्रवाह से घरेलू बाजारों के नए शिखर पर पहुंचने से निवेशकों की पूंजी बढ़ी है।

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार सातवें सत्र में तेजी जारी रही और वे नई ऊंचाई पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 303.25 अंक या 0.44 प्रतिशत उछलकर 69,599.39 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी 100.05 अंक या 0.48 प्रतिशत चढ़कर 20,955.15 के नए सर्वकालिक स्तर पर पहुंच गया। बाजार में तेज उछाल से निवेशकों की पूंजी 2.17 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) मंगलवार को संयुक्त रूप से 348.64 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। कल यह 346.47 लाख करोड़ थी।

विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अपनी बिक्री रणनीति को उलट दिया है और पिछले सात दिन से लगातार खरीदार बने हुए हैं। यह रुख भारतीय बाजार में उनके विश्वास को दर्शाता है। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी के शेयर में सबसे अधिक 1.70 प्रतिशत, विप्रो में 1.43 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 1.36 प्रतिशत और नेस्ले इंडिया में 1.27 प्रतिशत की तेजी आई।

एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और रिलायंस भी लाभ में रहे। बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 29 नवंबर को पहली बार 4000 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। एनएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को पहली बार 4000 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गया था।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 11:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement