facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बजाज हाउसिंग फाइनेंस में निवेशकों का भरोसा बरकरार, विश्लेषकों ने दी थोड़ी मुनाफावसूली की सलाह

Advertisement

स्वतंत्र बाजार विश्लेषक अंबरीश बालिगा ने कहा कि निवेशकों को इस शेयर में कुछ समय तक निवेश बनाए रखना चाहिए।

Last Updated- September 16, 2024 | 10:15 PM IST
Smallcap firms

Bajaj Housing Finance: विश्लेषकों ने कहा कि बजाज हाउसिंग की सूचीबद्धता कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति (जिसे बजाज ब्रांड का समर्थन है) पर निवेशकों के अटल भरोसे को दिखाती है। उन्होंने कहा कि बजाज हाउसिंग की स्थिर वृद्धि और उचित मूल्यांकन ने इसे निवेश के लिए काफी आकर्षक बना दिया।

स्वतंत्र बाजार विश्लेषक अंबरीश बालिगा ने कहा कि निवेशकों को इस शेयर में कुछ समय तक निवेश बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने बजाज समूह का वास्तव में एक लंबे अरसे बाद आईपीओ देखा है। बजाज हाउसिंग लंबी अवधि का दांव है और निवेशक इसमें कुछ समय तक बने रह सकते हैं क्योंकि इस शेयर में सकारात्मक रफ्तार तब तक बनी रह सकती है जब तक कि बाजार में खरीदारी का मनोबल बना रहेगा।

हालांकि हेम सिक्योरिटीज की वरिष्ठ शोध विश्लेषक आस्था जैन का मानना है कि आईपीओ में शेयर पाने वाले निवेशक करीब 150 रुपये के भाव पर आंशिक मुनाफावसूली कर सकते हैं लेकिन कहा कि बाकी बचे शेयरों में निवेश बनाए रखने से यह लंबी अवधि में परिसंपत्ति सृजक के तौर पर उभर सकता है।

बीएचएफएल बजाज फाइनैंस की सहायक कंपनी है जो भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा विविधता वाली एनबीएफसी में से एक है। पुणे मुख्यायल वाली बीएचएफएल आम लोगों और कंपनियों को घरों या वाणिज्यिक परिसंपत्ति की खरीद और दोबारा इसे दुरुस्त करने के लिए वित्त की पेशकश करती है।

साथ ही कंपनी कारोबार या व्यक्तिगत जरूरत के लिए संपत्ति के बदले कर्ज के साथ-साथ कारोबारी विस्तार के लिए कार्यशील पूंजी भी देती है। बीएचएफएल आवासीय या वाणिज्यिक संपत्तियों का निर्माण करने वाले डेवलपरों को भी वित्त मुहैया कराती है।

बीएचएफएल के 6,560 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और कुल मिलाकर उसे 63.61 गुना आवेदन मिले थे।
यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी है जिसकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां 97,091 करोड़ रुपये है। साथ ही इसका सकल एनपीए काफी कम यानी 0.28 फीसदी और शुद्ध एनपीए 0.11 फीसदी है।

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement