facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market : बाजार में छह दिनों से जारी गिरावट से निवेशकों की लगी 8.30 लाख करोड़ रुपये की चपत

Advertisement
Last Updated- February 24, 2023 | 8:27 PM IST
Capital Market Stocks

शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार छठे दिन गिरावट रही और इन छह दिनों में निवेशकों को 8.30 लाख करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है।

इस दौरान 16 फरवरी से बीएसई सेंसेक्स 1,855.58 अंक यानी तीन प्रतिशत टूट चुका है। इससे छह कारोबारी सत्रों में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 8,30,322.61 करोड़ रुपये की कमी आई। इन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अब 2,60,00,662.99 करोड़ रह गया है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “घरेलू बाजार में विश्वास की भारी कमी दिख रही है, जिस कारण वैश्विक बाजारों के लाभ में होने के बावजूद यहां लगातार छठे दिन नुकसान दर्ज हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा घरेलू बाजार में जारी बिकवाली शुरुआती लाभ को बनाए रखने में बाधा उत्पन्न कर रही है।” सेंसेक्स शुक्रवार को 141.87 या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,463.93 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 24, 2023 | 8:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement