facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निवेशकों ने सिक्किम में 1,000 करोड़ का निवेश करने में रुचि दिखाई: मुख्यमंत्री तमांग

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार तत्काल निवेशकों के अनुकूल नीतियां लागू करना शुरू कर देगी

Last Updated- March 18, 2023 | 3:11 PM IST
Prem Singh Tamang

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि निवेशकों ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने में रुचि दिखाई है।

उन्होंने कहा कि सरकार तत्काल निवेशकों के अनुकूल नीतियां लागू करना शुरू कर देगी।

तमांग ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 16 मार्च को जी-20 बैठक के दौरान निवेशकों द्वारा दिखाई गई रुचि आगे चलकर राज्य के लिए लाभकारी होगी।

मुख्य सचिव वीबी पाठक ने कहा कि जी-20 के 12 देशों के प्रतिनिधियों ने बी-20 सम्मेलन में भाग लिया है।

उन्होंने कहा, “निवेशकों ने राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी, ढांचागत, अक्षय ऊर्जा, कौशल विकास, शिक्षा, कृषि-प्रसंस्करण, जैविक खेती, वन उत्पाद और आतिथ्य क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने में रुचि दिखाई है।”

पाठक ने कहा कि नॉर्वे ने आपदा जोखिमों को कम करने के प्रयासों के साथ सिक्किम में छोटी जलविद्युत परियोजनाओं और सुरंग बनाने की गतिविधियों में रुचि दिखाई है। वहीं स्वीडन इस हिमालयी राज्य के शिक्षा क्षेत्र में सहयोग करना चाहता है।

सिक्किम 18 और 19 मार्च को भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत नवगठित ‘स्टार्टअप-20 एंगेजमेंट ग्रुप’ की दूसरी बैठक की मेजबानी करेगा।

Advertisement
First Published - March 18, 2023 | 3:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement