facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Investors’ wealth: शेयर बाजार गुलजार, निवेशकों की संपत्ति 8.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Advertisement

लगातार तीसरे कारोबारी दिन सोमवार को तेजी के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 384.30 अंक उछलकर 84,928.61 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ।

Last Updated- September 23, 2024 | 6:17 PM IST
Market Cap

Investors’ wealth: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती के बाद स्थानीय शेयर बाजार लगातार तीन दिन से नई ऊंचाई को छू रहे हैं। इन तीन दिन के दौरान निवेशकों की संपत्ति 8.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है।

लगातार तीसरे कारोबारी दिन सोमवार को तेजी के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 384.30 अंक उछलकर 84,928.61 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 436.22 अंक बढ़कर 84,980.53 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

तीन दिन में सेंसेक्स 1,980.38 अंक या 2.38 प्रतिशत उछल चुका है। इससे बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) तीन दिन में 8,30,975.85 करोड़ रुपये बढ़कर 4,76,03,923.17 करोड़ रुपये (5,700 अरब डॉलर) पर पहुंच गया है।

Also read: Closing Bell: रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर बाजार, Sensex 384 अंक मजबूत हुआ; Nifty 26 हजार के करीब

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में 0.73-0.73 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई पर कुल 2,382 शेयरों में तेजी रही, 1,731 में गिरावट आई तथा 120 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Advertisement
First Published - September 23, 2024 | 6:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement