facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इक्विटी म्यूचुअल फंड में दांव लगाने से हिचक रहे निवेशक! सितंबर में निवेश 30 प्रतिशत घटा

Advertisement

इक्विटी म्यूचुअल फंड में अगस्त में 20,245 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

Last Updated- October 11, 2023 | 7:45 PM IST
Banking Stocks

इक्विटी म्यूचुअल फंड (Equity mutual fund) में निवेश सितंबर में मासिक आधार पर लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,091 करोड़ रुपये रहा है। शेयर बाजार में जोखिम से बचने की धारणा से निवेश प्रभावित हुआ।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (Amfi) ने बुधवार को यह आंकड़ा जारी किया। इक्विटी म्यूचुअल फंड में अगस्त में 20,245 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

SIP के जरिये प्रवाह 16,042 करोड़ रुपये के सर्वोच्च स्तर पर

निवेश में गिरावट के बावजूद सितंबर में व्यवस्थित निवेश योजना (SIP) के जरिये प्रवाह 16,042 करोड़ रुपये के सर्वोच्च स्तर पर रहा। चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में कुल एसआईपी 90,304 करोड़ रुपये की रही।

मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य कारोबार अधिकारी अखिल चतुर्वेदी ने कहा, “सितंबर में निफ्टी के 20,200 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर के बाद शेयर बाजारों ने जोखिम-मुक्त भावना की ओर बदलाव का अनुभव किया। इसके बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड ने जुझारू प्रदर्शन जारी रखा और 14,091 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण शुद्ध निवेश दर्ज किया।”

सितंबर शुद्ध प्रवाह का लगातार 31वां महीना है। इक्विटी खंड को सितंबर में छह नए कोष से मदद मिली, जिन्होंने 2,503 करोड़ रुपये जुटाए।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 7:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement