facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO 2024: 91 ऑफरिंग से 1.59 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए, क्या 2025 में भी दिखेगा जलवा?

Advertisement

स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (SME) सेक्टर में 240 IPO के जरिए ₹8,753 करोड़ जुटाए गए।

Last Updated- December 26, 2024 | 6:28 PM IST
Upcoming IPO

2024 IPO मार्केट के लिए शानदार साल साबित हुआ। इस साल 91 मेनबोर्ड IPO के जरिए ₹1,59,676 करोड़ (₹1.59 ट्रिलियन) जुटाए गए। वहीं, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (SME) सेक्टर में 240 IPO के जरिए ₹8,753 करोड़ जुटाए गए। यह डेटा प्राइम डेटाबेस से प्राप्त हुआ है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, 2024 में IPO मार्केट ने जबरदस्त वापसी की। रिटेल और हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल (HNI) इन्वेस्टर्स ने IPO को पोर्टफोलियो में बेहतर रिटर्न का जरिया माना। मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा ने कहा, “2024 IPO के लिए रिकॉर्ड तोड़ साल था, खासकर SME IPO के लिए। SME IPO में कई मल्टीबैगर मिले, लेकिन इन पर निवेशकों की भीड़ बढ़ने से अलॉटमेंट पाना मुश्किल हो गया। कई SME IPO को 2,000 गुना तक सब्सक्रिप्शन मिला, जो किसी लॉटरी सिस्टम की तरह था।”

मजबूत मार्केट और बेहतर रेगुलेशन ने बढ़ाया IPO क्रेज

इस साल सेकंडरी मार्केट के मजबूत प्रदर्शन, अनुकूल मार्केट कंडीशन और बेहतर रेगुलेटरी फ्रेमवर्क ने IPO मार्केट को ऊंचाई दी। इक्विनोमिक्स रिसर्च के फाउंडर जी चोक्कलिंगम ने कहा, “जब सेकंडरी मार्केट में बूम आता है, तो उसका असर प्राइमरी मार्केट पर भी पड़ता है।”

BSE और NSE इंडेक्स का प्रदर्शन

BSE स्मॉल-कैप इंडेक्स: पिछले एक साल में 30% और साल की शुरुआत से अब तक 27% बढ़ा।
मिड-कैप इंडेक्स: पिछले एक साल में 28% और साल की शुरुआत से अब तक 24% की बढ़त।
BSE सेंसेक्स: 8.58% साल की शुरुआत से अब तक बढ़ा और 27 सितंबर 2024 को 85,978.25 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा।
NSE निफ्टी50: 9.13% साल की शुरुआत से अब तकबढ़ा और 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा।

2024 के बड़े IPO

ह्युंडई मोटर इंडिया: ₹27,858.75 करोड़ जुटाकर भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा IPO
स्विगी: ₹11,327.43 करोड़।
NTPC ग्रीन एनर्जी: ₹10,000 करोड़।
विशाल मेगा मार्ट: ₹8,000 करोड़।
बजाज हाउसिंग फाइनेंस: ₹6,560 करोड़।

विश्लेषक बलिगा ने कहा, “हुंडई को छोड़कर बड़े आईपीओ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले बड़े आईपीओ को ठंडी प्रतिक्रिया मिलती थी और वे शुरुआती लाभ देने में असफल रहते थे। लेकिन 2024 में अधिकांश आईपीओ को अच्छी प्रतिक्रिया मिली और जिनको ठंडी प्रतिक्रिया मिली थी, वे भी लिस्टिंग के बाद अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हुंडई का मामला अलग है, क्योंकि यह पूरी तरह से ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) था और इस पर मीडिया में काफी नकारात्मक चर्चा हुई।”

2025 में IPO मार्केट का क्या रहेगा हाल?

2025 में भी IPO मार्केट में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। सेबी ने 24 कंपनियों को IPO लॉन्च करने की मंजूरी दी है, जबकि 62 कंपनियों ने अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किए हैं। ये कंपनियां कुल ₹1,54,363 करोड़ जुटाना चाहती हैं।

2025 के सबसे ज्यादा चर्चित IPO

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL)
ईकॉम एक्सप्रेस
शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया
अवांस फाइनेंशियल सर्विसेज

अन्य चर्चित IPO में डॉक्टर अग्रवाल्स हेल्थ केयर, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज और HDB फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं।

हालांकि, चोक्कलिंगम ने 2025 को लेकर सतर्कता जताई। उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹42,000 करोड़ घटा है, और मिड-कैप शेयरों में 20-30% गिरावट आई है। उन्होंने यह भी बताया कि कई IPO लिस्टिंग के बाद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। चोक्कलिंगम ने कहा, “इन परिस्थितियों को देखते हुए शायद 2025 उतना मजबूत ना हो, जितना 2024 था।”

Advertisement
First Published - December 26, 2024 | 6:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement