facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO Alert: पीएन गाडगिल के आईपीओ को मिली 60 गुना बोली, आगाज पर तिरुपति बालाजी का शेयर चढ़ा

Advertisement

श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड का शेयर गुगरुवार को अपने 83 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 17.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Last Updated- September 12, 2024 | 9:32 PM IST
CMR Green Technologies Share price

IPO Alert: पीएन गाडगिल ज्वैलर्स के आईपीओ को पेश शेयरों के मुकाबले करीब 60 गुना ज्यादा बोली मिली और इस तरह से कंपनी ने करीब 48,100 करोड़ रुपये की बोलियां हासिल कीं। आईपीओ की संस्थागत निवेशक श्रेणी में 137 गुना, एचएनआई श्रेणी में 56 गुना और खुदरा श्रेणी में करीब 16.6 गुना आवेदन मिले।

ज्वैलरी रिटेलर के 1,100 करोड़ रुपये के आईपीओ में 850 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हो रहे हैं जबकि 250 करोड़ रुपये का ओएफएस है। इसका कीमत दायरा 456 से 480 रुपये प्रति शेयर है। कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 6,514 करोड़ रुपये बैठता है।

आगाज पर श्री तिरुपति बालाजी का शेयर चढ़ा

श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड का शेयर गुगरुवार को अपने 83 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 17.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 92.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 11.92 फीसदी अधिक है। कारोबार के अंत में यह 17.51 फीसदी बढ़कर 97.54 रुपये पर बंद हुआ। यह इसकी ऊपरी सर्किट सीमा है। एनएसई पर यह 8.43 फीसदी की बढ़त के साथ 90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 13.85 फीसदी की बढ़त के साथ 94.50 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement