facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO Market: जुलाई 22 के बाद से पहली सुस्त अव​धि

Advertisement
Last Updated- February 05, 2023 | 10:30 PM IST
Sri Lotus Developers IPO

बाजार में कंपनियों की सूचीबद्ध प्रक्रिया में रुकावट आ गई है। पिछले महीने, जो जुलाई 2022 के बाद से सुस्त अव​धि वाला पहला महीना था, आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों और अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गमों (एफपीओ) से एक भी पैसा नहीं जुटाया गया है।

निवेश बैंकरों का कहना है कि बाजार के उतार-चढ़ाव में तेजी, दुनिया के अन्य बाजारों ​की तुलना में भारत का कमजोर प्रदर्शन और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा निरंतर बिकवाली ने शेयरों की बिक्री को मुश्किल कर दिया।

आम तौर पर कंपनियां आम बजट से पहले शेयरों की बिक्री निपटाने की योजना बनाती हैं। लेकिन अदाणी समूह की प्रमुख फर्म को छोड़कर ज्यादातर कंपनियों ने इससे दूरी बनाई है।
अदाणी एंटरप्राइजेज का 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ, जो 31 जनवरी को बंद हुआ, पूर्ण सदस्यता हासिल करने में कामयाब रहा। हालांकि इसने अपने ‘ग्राहकों के हितों’ में निर्गम वापस ले लिया।

अमेरिका की शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट जारी होने के बाद बाजार में अदाणी समूह के शेयरों में बड़े पैमाने पर गिरावट के बीच यह असाधारण घटनाक्रम सामने आया। इस रिपोर्ट में समूह पर शेयर में हेरफेर और अकाउंटिंग में धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़ें: Adani Group के शेयरों में हो रही गिरावट एक सामान्य प्रक्रिया: शेखावत

विश्लेषकों का मानना है कि इस प्रकरण ने प्राथमिक बाजार का मिजाज बिगाड़ दिया। उन्हें उम्मीद है कि जब तक द्वितीयक बाजार की रफ्तार सकारात्मक नहीं हो जाती है और एफपीआई प्रवाह में सुधार नहीं होता है, तब तक गतिविधि सुस्त रहेगी।

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement