facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jana Small Finance Bank और Rashi Peripherals के IPO को पहले दिन मिला अच्छा रिस्पॉन्स

Advertisement

Jana Small Finance Bank के IPO को पहले दिन 88 फीसदी आवेदन मिले।

Last Updated- February 09, 2024 | 9:58 PM IST
IGI IPO

जन स्मॉल फाइनैंस बैंक के IPO को निर्गम के पहले दिन बुधवार को 88 फीसदी आवेदन मिले। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, निजी इक्विटी कंपनियों- टीपीजी और मॉर्गन स्टेनली समर्थित बैंक के निर्गम के तहत 1,01,16,284 शेयरों की पेशकश की गई है। पहले दिन 89,11,404 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 1.19 गुना आवेदन मिले जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 1.22 गुना बोली मिली। इसके अलावा पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित खंड को 14 फीसदी आवेदन मिले हैं‍।

राशि पेरिफेरल्स को मिले पूरे आवेदन

सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी उत्पाद वितरक कंपनी राशि पेरिफेरल्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को निर्गम के पहले दिन बुधवार को पूरे आवेदन मिल गए। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, निर्गम के तहत 1,42,37,289 शेयरों की पेशकश की गई है।

पहले दिन 1,54,17,936 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 1.36 गुना आवेदन मिले जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 1.87 गुना बोली मिली। इसके अलावा पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित खंड को एक फीसदी आवेदन मिला है।

निप्पॉन इंडिया ने पेश किए दो इंडेक्स फंड

निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड ने दो नए इंडेक्स फंड पेश किए, जो निफ्टी आईटी इंडेक्स और निफ्टी बैंक इंडेक्स पर आधारित हैं। नए एनएफओ निप्पॉन इंडिया निफ्टी आईटी इंडेक्स फंड और निप्पॉन इंडिया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड सोमवार से आवेदन के लिए खुला, जहां निवेशक 16 फरवरी तक निवेश कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - February 7, 2024 | 10:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement