facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Railway PSU का बड़ा ऐलान! निवेशकों को मिलेगा 50% कैश रिवॉर्ड, जानें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

IRCON International ने फाइनल डिविडेंड के लिए 11 सितंबर को रिकॉर्ड डेट घोषित की, भुगतान 1 अक्टूबर को होगा। AGM 18 सितंबर को आयोजित होगी।

Last Updated- August 23, 2025 | 10:25 AM IST
Indian Railway

रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी और नवरत्न पीएसयू IRCON International Ltd. ने अपने निवेशकों को फाइनल डिविडेंड देने की तारीख तय कर दी है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 11 सितंबर 2025 (गुरुवार) को रिकॉर्ड डेट मानी जाएगी।

कितना मिलेगा डिविडेंड?

कंपनी ने मई 2025 में अपने Q4 नतीजों के साथ फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था। इसके अनुसार, शेयरधारकों को 50% यानी ₹1 प्रति शेयर (₹2 फेस वैल्यू पर) का कैश डिविडेंड दिया जाएगा। यह डिविडेंड कंपनी के वार्षिक आम बैठक (AGM) में मंजूरी मिलने के बाद ही शेयरधारकों को मिलेगा।

डिविडेंड का भुगतान और AGM

IRCON International ने कहा है कि फाइनल डिविडेंड का भुगतान 1 अक्टूबर 2025 को योग्य निवेशकों को कर दिया जाएगा। कंपनी की 66वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 18 सितंबर 2025 को होगी, जिसमें डिविडेंड को मंजूरी दी जाएगी।

पिछला डिविडेंड रिकॉर्ड

बीएसई की जानकारी के अनुसार, कंपनी ने इस साल फरवरी में ₹1.65 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। साल 2024 में IRCON ने दो बार डिविडेंड दिया था- फरवरी में ₹1.80 और सितंबर में ₹1.30। वहीं, साल 2023 में कंपनी ने ₹3 प्रति शेयर, और 2022 में ₹1.35 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

शुक्रवार को IRCON International का शेयर BSE पर ₹171 पर बंद हुआ। इस दौरान स्टॉक 0.62% चढ़ा।

Advertisement
First Published - August 23, 2025 | 10:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement