facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिग्गज Railway PSU Stock के शेयरधारकों को मिलेगा बंपर डिविडेंड! कंपनी करने जा रही ऐलान, नोट कर लें तारीख

Advertisement

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान IRCTC पहले ही दो बार अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है।

Last Updated- May 19, 2025 | 8:53 AM IST
IRFC OFS

भारतीय रेलवे की कंपनी IRCTC जल्द ही अपने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही (Q4) के नतीजे घोषित करेगी। इसी दिन कंपनी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान भी कर सकती है। कंपनी ने इस बात की जानकारी पहले ही स्टॉक एक्सचेंज को दे दी है। IRCTC ने कहा है कि 28 मई को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग होगी, जिसमें डिविडेंड की सिफारिश की जाएगी। अगर मंजूरी मिलती है, तो इसे आगे कंपनी की वार्षिक आम मीटिंग (AGM) में शेयरधारकों के सामने रखा जाएगा।

IRCTC पहले ही दे चुकी है दो बार डिविडेंड

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान IRCTC पहले ही दो बार अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। पहली बार (नवंबर 2024 में) कंपनी ने अपने शेयरधारकों को ₹4 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था, जबकि दूसरी बार (फरवरी 2025 में) यह डिविडेंड ₹3 प्रति शेयर रहा। इन पेमेंट के बाद अब निवेशकों को उम्मीद है कि इस बार कंपनी तीसरी बार भी अच्छा डिविडेंड घोषित करेगी।

यह भी पढ़ें…BEL dividend 2025: Navaratna कंपनी आज Q4 रिजल्ट के साथ कर सकती है डिविडेंड का ऐलान

IRCTC का Q4 रिज़ल्ट भी 28 मई को आएगा

कंपनी ने बताया है कि जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के नतीजे 28 मई को बाजार बंद होने के बाद (3:30 बजे के बाद) जारी किए जाएंगे। पिछली बार भी कंपनी ने अपने नतीजे बाजार बंद होने के बाद ही घोषित किए थे। कंपनी ने यह भी बताया है कि 1 अप्रैल 2025 से ट्रेडिंग विंडो बंद है, और ये 30 मई 2025 तक बंद रहेगी। इसका मतलब है कि कंपनी से जुड़े कर्मचारी या अंदरूनी लोग इस दौरान कंपनी के शेयरों में खरीद-बिक्री नहीं कर सकते।

IRCTC का शेयर परफॉरमेंस

शुक्रवार को BSE पर IRCTC के शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी देखी गई और यह ₹809.35 पर बंद हुआ। पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर में कुल मिलाकर 12% की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, साल 2025 की शुरुआत से अब तक इस शेयर का प्रदर्शन खासा अच्छा नहीं रहा है। पिछले एक साल के दौरान IRCTC का शेयर लगभग 22% गिरा है, लेकिन पिछले दो सालों में इसका शेयर भाव 29% बढ़ा है।

Advertisement
First Published - May 19, 2025 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement