facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

300% रिटर्न देने वाली IT कंपनी ने किया Stock Split का ऐलान, जानें डिटेल्स

Advertisement

Coforge शेयर स्प्लिट: कंपनी करेगी शेयर सस्ते, निवेशकों को मिलेगा फायदा

Last Updated- February 26, 2025 | 4:36 PM IST
Stock Split

आईटी कंपनी Coforge अपने निवेशकों के लिए बड़ी खबर लेकर आई है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने शेयरों का स्प्लिट (Stock Split) करने जा रही है। यह Coforge का पहला स्टॉक स्प्लिट होगा, जिससे इसके शेयर सस्ते हो जाएंगे और निवेशकों को आसानी से खरीदने का मौका मिलेगा।

Coforge शेयर प्राइस में हलचल

मंगलवार, 25 फरवरी को Coforge के शेयर 0.62% गिरकर 7,587.75 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान यह शेयर 7706.05 रुपये के हाई और 7519.85 रुपये के लो तक पहुंचा।

हालांकि, पिछले एक महीने में Coforge के शेयरों में 17.05% की गिरावट आई है, और साल की शुरुआत से अब तक इसमें 20.42% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पिछले छह महीनों में इस शेयर ने 25.88% की तेजी दिखाई है। अगर लंबी अवधि की बात करें, तो पिछले 5 सालों में Coforge के शेयर में 347.93% और 10 सालों में 1768.79% की बढ़त हुई है।

Coforge शेयर स्प्लिट का ऐलान

Coforge ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि 4 मार्च 2025 को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी, जिसमें शेयर स्प्लिट पर विचार किया जाएगा। कंपनी अपने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों का विभाजन (Stock Split) करने की योजना बना रही है। यह फैसला शेयरधारकों और अन्य जरूरी मंजूरियों के बाद लागू होगा।

Coforge शेयर स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने अभी तक शेयर स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। यह जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement