facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार हलचल: BAT के इरादे के बाद ITC में पिछले हफ्ते 6 फीसदी की गिरावट, ग्राहकों से पेटीएम मनी की अपील

Advertisement

Paytm Money अपने क्लाइंटों से अनुरोध कर रहा है कि जिनका डिफॉल्ट खाता पेटीएम पेमेंट्स बैंक है, वे अन्य बैंक खाते उसके साथ जोड़ लें।

Last Updated- February 11, 2024 | 9:10 PM IST
Market is not worried about Maharashtra results, keeping an eye on policy announcements and global events बाजार को महाराष्ट्र के नतीजों की चिंता नहीं, नीतिगत घोषणाओं और वैश्विक घटनाओं पर टिकी नजर

पिछले हफ्ते आईटीसी के शेयर में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई क्योंकि सिगरेट कंपनी आईटीसी में 29.03 फीसदी की मालिक ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (बीएटी) ने इसका एक हिस्सा बेचने के घोषणा कर दी। विश्लेषकों ने कहा कि इस बिक्री के बाद शेयर आपूर्ति में बढ़ोतरी से आईटीसी के शेयरों पर गिरावट का दबाव बढ़ सकता है।

इसके अलावा आईटीसी में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा का मतलब यह है कि बीएटी सीधे तौर पर किसी विदेशी इकाई को हिस्सा नहीं बेच सकती। इसके बजाय वह स्थानीय निवेशकों या विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को निजी नियोजन के जरिये खुले बाजार में इसे बेचेगी।

विश्लेषकों का कहना है कि अगर बीएटी अपनी हिस्सेदारी घटाती है तो वैश्विक सूचकांकों में आईटीसी का भारांक नहीं बढ़ेगा क्योंकि विदेशी स्वामित्व की सीमा तय है। पेरिस्कोप एनालिटिक्स के ब्रायन फ्राएट्स ने चेतावनी दी है कि आईटीसी का फ्री फ्लोट बढ़ने से उसके शेयर पर दबाव बन सकता है।

उन्हें लगता है कि इससे शेयर पर असर पड़ेगा क्योंकि मौजूदा निवेशक निजी नियोजन से पहले आईटीसी का शेयर बेचना चाहेंगे, यह मानते हुए कि नियोजन के समय वह इस शेयर को वापस खरीद लेंगे।

ग्राहकों से पेटीएम मनी की अपील, नया बैंक खाता जोड़ें

शेयरों और म्युचुअल फंडो की खरीद की सुविधा मुहैया कराने वाला पेटीएम मनी अपने क्लाइंटों से अनुरोध कर रहा है कि जिनका डिफॉल्ट खाता पेटीएम पेमेंट्स बैंक है, वे अन्य बैंक खाते उसके साथ जोड़ लें। 

पिछले हफ्ते पेटीएम मनी ने क्लाइंटों की मदद के लिए अपनी वेबसाइट पर दिशानिर्देश जारी किए, ताकि 29 फरवरी से पहले क्लाइंट अन्य बैंक खाता उसके साथ जोड़ सकें। इस तारीख के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के क्लाइंट नई जमाएं नहीं कर पाएंगे। 

बैंक समर्थित ब्रोकर मोटे तौर पर अपने क्लाइंटों का बड़ा हिस्सा अपने मूल बैंक से हासिल करते हैं। सूत्रों ने संकेत दिया कि निवेश प्लेटफॉर्म के 10 फीसदी से भी कम क्लाइंटों का डिफॉल्ट बैंक खाता पेटीएम पेमेंट्स बैंक है। पेटीएम मनी, वन 97 कम्युनिकेशंस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक है, जिसके पास पेटीएम पेमेंट बैंक की 49 फीसदी हिस्सेदारी है। 

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 9:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement