facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ITC शेयर 302 रुपये पर फिसला, लेकिन कुछ ब्रोकरेज अब भी 399 रुपये का दे रहे टारगेट

Advertisement

ITC के नतीजों के बाद बाजार में बहस तेज, आगे शेयर में गिरावट आएगी या तेजी?

Last Updated- May 22, 2026 | 10:56 AM IST
ITC Share Price

ITC Share Price: आईटीसी के मार्च तिमाही नतीजों के बाद शेयर में कमजोरी देखने को मिली। शुक्रवार को जहां एक तरफ शेयर बाजार शानदार तेजी में कारोबार कर रहा था, वहीं दूसरी तरफ आईटीसी का शेयर लाल निशान में बना रहा। सुबह करीब 10:31 बजे सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा चढ़कर 75,591 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, लेकिन आईटीसी का शेयर 5.40 रुपये यानी 1.75 प्रतिशत टूटकर 302.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

बाजार में तेजी के बावजूद आईटीसी शेयर में गिरावट इस बात का संकेत मानी जा रही है कि निवेशक कंपनी के आगे के कारोबार को लेकर थोड़े सतर्क हैं। खासकर सिगरेट बिजनेस पर बढ़ते टैक्स और एग्री कारोबार में कमजोरी को लेकर चिंता बनी हुई है। हालांकि कंपनी का एफएमसीजी कारोबार अब भी मजबूत बना हुआ है और वही फिलहाल सबसे बड़ा सहारा दिख रहा है।

सिगरेट कारोबार में आगे और दबाव बढ़ सकता है

कंपनी के चौथी तिमाही नतीजों में सिगरेट कारोबार की शुद्ध बिक्री सालाना आधार पर 24 प्रतिशत घट गई। हालांकि मुनाफे में 7 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। बाजार जानकारों का कहना है कि फरवरी 2026 में एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद कीमतों में बदलाव का कुछ अस्थायी फायदा मिला, लेकिन यह ज्यादा लंबे समय तक टिकता नहीं दिख रहा।

आगे आने वाली तिमाहियों में सिगरेट की कीमतें और बढ़ सकती हैं। ऐसे में बिक्री की मात्रा यानी वॉल्यूम पर दबाव देखने को मिल सकता है।

FMCG बिजनेस बना राहत की बड़ी वजह

ITC का एफएमसीजी कारोबार इस बार मजबूत रहा। फूड बिजनेस समेत कई कैटेगरी में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। इसी वजह से इस कारोबार का मुनाफा भी तेजी से बढ़ा। बाजार में माना जा रहा है कि आने वाले समय में आईटीसी के लिए एफएमसीजी कारोबार सबसे बड़ा सहारा बन सकता है, खासकर तब जब सिगरेट कारोबार पर दबाव बना हुआ हो।

यह पढ़ें: IPO प्राइस से नीचे फिसला Tata Capital, एक्सपर्ट ने बताई आगे की ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

पश्चिम एशिया तनाव से एग्री कारोबार प्रभावित

आईटीसी का एग्री बिजनेस इस तिमाही में कमजोर रहा। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, ऑर्डर टलने और लॉजिस्टिक्स की दिक्कतों की वजह से कारोबार प्रभावित हुआ। एग्री कारोबार की बिक्री और मुनाफे दोनों में गिरावट देखने को मिली।

ITC Share: ब्रोकरेज हाउसों की राय क्या है?

नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसों की राय थोड़ी अलग-अलग नजर आ रही है। नुवामा ने आईटीसी पर ‘होल्ड’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट घटाकर 350 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि सिगरेट और एग्री कारोबार में फिलहाल दबाव बना रह सकता है।

वहीं एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग अब भी शेयर को लेकर सकारात्मक नजर आ रही है। ब्रोकरेज ने ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 399 रुपये का टारगेट दिया है। उसका कहना है कि लंबी अवधि में आईटीसी की मजबूत बाजार पकड़ और एफएमसीजी कारोबार की ग्रोथ कंपनी को सहारा दे सकती है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि भारी टैक्स बढ़ोतरी के बावजूद आईटीसी का सिगरेट कारोबार उम्मीद से बेहतर रहा है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी की मजबूत प्राइसिंग और प्रोडक्ट रणनीति आगे वॉल्यूम पर पड़ने वाले दबाव को काफी हद तक संभाल सकती है।

ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि एफएमसीजी और पेपरबोर्ड कारोबार में सुधार दिख रहा है। इसी वजह से आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने शेयर पर ‘ADD’ रेटिंग बरकरार रखते हुए लक्ष्य बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया है।

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि सिगरेट पर भारी टैक्स बढ़ोतरी के बाद ITC अभी धीरे-धीरे कीमतें बढ़ा रही है, इसलिए आने वाली एक-दो तिमाहियों में कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक अवैध सिगरेट कारोबार से प्रतिस्पर्धा भी बढ़ सकती है, जिसका असर कंपनी पर पड़ सकता है।

हालांकि एफएमसीजी कारोबार में अच्छी ग्रोथ और पेपर बिजनेस में सुधार के संकेत मिले हैं। ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘न्यूट्रल’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 335 रुपये का टारगेट दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - May 22, 2026 | 10:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement