facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jana Small Finance Bank का IPO 18.50 गुना सब्सक्राइब हुआ

Advertisement

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने निर्गम खुलने के पहले मंगलवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 167 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Last Updated- February 09, 2024 | 9:57 PM IST
Sri Lotus Developers IPO

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को पेशकश के तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को 18.50 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, निजी इक्विटी कंपनियों- टीपीजी और मॉर्गन स्टेनले समर्थित बैंक के निर्गम के तहत 1,01,16,284 शेयरों की पेशकश की गई है।

निर्गम के दूसरे दिन कुल 18,71,96,580 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 25.05 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 5.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके अलावा पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित खंड को 38.75 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। बेंगलुरु की इस कंपनी के IPO में 462 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं।

इसके अलावा 26,08,629 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी की जाएगी। इसके लिए 393-414 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने निर्गम खुलने के पहले मंगलवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 167 करोड़ रुपये जुटाए थे।

 

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 9:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement