facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लार्जकैप बास्केट में जाएंगे जिंदल स्टील, PNB; अपग्रेड हुआ स्टेटस: रिपोर्ट

Advertisement

2023 की पहली छमाही में PNB व केनरा बैंक का शेयर नकारात्मक रहा है

Last Updated- July 03, 2023 | 6:48 PM IST
PNB Share Price

पंजाब नैशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक के अलावा LIC के स्वामित्व वाला IDBI Bank इस हफ्ते म्युचुअल फंड निकाय एम्फी (Amfi) की तरफ से जारी होने वाली शेयरों की सूची में मिडकैप से निकलकर लार्जकैप में शामिल होने वाला है। नुवामा इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

एम्फी हर छह महीने में नई सूची बनाने के लिए पिछले छह महीने के औसत बाजार पूंजीकरण (mcap) का ध्यान रखता है। औसत एमकैप वाले 100 अग्रणी शेयर लार्जकैप का दर्जा हासिल करने के पात्र होते हैं और अगली 150 कंपनियां मिडकैप में होती हैं।

2023 की पहली छमाही में हालांकि पीएनबी व केनरा बैंक का शेयर नकारात्मक रहा है, लेकिन औसत एमकैप के आधार पर वह मौजूदा लार्जकैप सूची में कमजोर प्रदर्शन करने वालों की जगह लेने की स्थिति में है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नायिका, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, टाटा एलेक्सी और कुछ अन्य शेयरों ने डाउनग्रेड होकर मिडकैप का दर्जा हासिल किया है।

स्मॉलकैप में शामिल जो शेयर मिडकैप में शामिल होने वाली हैं उनमें पंजाब ऐंड सिंध बैंक, कार्बोरंडम यूनिवर्सल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र आदि के नाम लिए जा सकते हैं। इनके शामिल होने का मतलब नयह होगा कि कुछ मिडकैप कंपनियां मसलन पीरामल फार्मा, टाटा टेलीसर्विसेज, फाइन ऑर्गेनिक, निप्पॉन लाइफ और ट्रेंट अब स्मॉलकैप में चली जाएंगी।

रिपोर्ट में कहा गया है, अगर एम्फी HDFC-HDFC Bank के विलय को ध्यान में रखता है तो ट्रेंट (Trent) लार्जकैप सूची से मिडकैप में जाने से बच सकती है। इसके विलय की रिकॉर्ड तारीख 13 जुलाई है।

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 6:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement