facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aladdin: भारत में धमाकेदार एंट्री! Jio और BlackRock ने लॉन्च किया इनोवेटिव प्लेटफॉर्म, बदल जाएगा निवेश का तरीका

Advertisement

Aladdin: अब हर भारतीय कर सकेगा हाई-टेक इन्वेस्टमेंट, वो भी आसान भाषा और कम खर्च में!

Last Updated- June 17, 2025 | 1:19 PM IST
Blackrock

Aladdin: जियो-ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड ने सोमवार को भारत में ‘अलादीन’ (Aladdin) नाम का एक खास निवेश एनालिटिक्स और रिस्क मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म ब्लैकरॉक (BlackRock) का है और दुनिया भर में निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। अब यह भारत में पहली बार उपलब्ध कराया गया है।

किसकी कंपनी है जियो-ब्लैकरॉक?

जियो-ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और अमेरिका की ब्लैकरॉक कंपनी के बीच 50-50 फीसदी की साझेदारी है। इस कंपनी को पिछले महीने बाजार नियामक सेबी (SEBI) से एसेट मैनेजमेंट का लाइसेंस मिला है।

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर कहा, “निवेश करना आसान होना चाहिए और वो आपके लिए फायदेमंद भी होना चाहिए। यही सोच जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक को एक साथ लायी है। हमने जियो की डिजिटल सोच को ब्लैकरॉक के वैश्विक अनुभव के साथ मिलाकर भारतीय निवेशकों के लिए बेहतर समाधान तैयार किए हैं।”

Aladdin से क्या होगा फायदा?

अलादीन प्लेटफॉर्म की मदद से निवेशकों को उनके निवेश के फैसलों में गहराई से विश्लेषण, जोखिम का आकलन और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट की सुविधा मिलेगी। इससे आम निवेशक भी प्रोफेशनल टूल्स का लाभ उठा सकेंगे।

कंपनी ने आगे कहा, “यह तो बस शुरुआत है। हम निवेश की दुनिया को भारत में एक नया रूप देने आए हैं – जहां निवेश आसान और किफायती दोनों हो। हम हैं – जियो-ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड।”

Also Read: JioBlackRock इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स को मिला सेबी से लाइसेंस, भारत में एडवाइजरी बिज़नेस की शुरुआत करेगा ज्वॉइंट वेंचर

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 26 मई 2025 को जियो-ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया था। साथ ही, जियो-ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को इस फंड का एसेट मैनेजर बनने की मंजूरी भी मिल गई थी।

Jio BlackRock: पहले ही कर चुके हैं दो कंपनियों का गठन

जियो और ब्लैकरॉक ने 29 अक्टूबर 2024 को दो कंपनियां बनाई थीं –

Jio BlackRock Asset Management Private Limited

Jio BlackRock Trustee Private Limited

Advertisement
First Published - June 17, 2025 | 1:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement