facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जियो फाइनैं​शियल 15 प्रतिशत चढ़ा, Paytm में गिरावट जारी

Advertisement

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी LIC का शेयर सोमवार को लगभग 6 ​फीसदी उछलकर पहली बार 1,000 रुपये के पार चला गया।

Last Updated- February 05, 2024 | 10:25 PM IST
जियो फाइनैं​शियल 15 प्रतिशत चढ़ा, Paytm में गिरावट जारी, Jio Financial rises 15 percent, Paytm continues to decline

जियो फाइनैं​शियल सर्विसेज का शेयर उन खबरों के बाद सोमवार को 15 प्रतिशत चढ़ गया, जिनमें कहा गया कि मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली यह कंपनी पेटीएम वॉलेट व्यवसाय खरीदने के दावेदारों में शामिल हो रही है।

चौथे दिन बढ़त के साथ जियो फाइनैं​शियल 292.4 रुपये पर बंद हुआ और इस महीने अब तक इसमें 18 प्रतिशत तेजी आ चुकी है। इस बीच वन 97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम) का शेयर 10 प्रतिशत गिरकर 438.5 रुपये पर बंद हुआ।

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में, यह शेयर 42.4 प्रतिशत टूट चुका है और कंपनी का बाजार पूंजीकरण 20,000 करोड़ रुपये तक घटा है। आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ​खिलाफ परिचालन संबं​धित खामियों की वजह से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद शेयर में यह गिरावट आई है। पेटीएम का मूल्यांकन 27,837 करोड़ रुपये रह गया है।

वहीं देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी का शेयर सोमवार को लगभग 6 ​फीसदी उछलकर पहली बार 1,000 रुपये के पार चला गया। इसके साथ एलआईसी का बाजार मूल्यांकन छह लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

बीएसई पर एलआईसी का शेयर 5.90 फीसदी चढ़कर 1,000.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 8.81 फीसदी बढ़कर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,027.95 रुपये पर पहुंच गया था।

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 10:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement