facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio Financial ने विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

Advertisement

जियो फाइनैंशियल का शेयर (Jio Financial Services Share) 2.9 प्रतिशत तक की तेजी के साथ बंद हुआ। पिछले एक साल में यह शेयर 60 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है।

Last Updated- May 23, 2024 | 10:02 PM IST
Jio Financial Services

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) ने विदेशी निवेश (विदेशी पोर्टफोलियो निवेश समेत) बढ़ाकर इक्विटी शेयर पूंजी का 49 प्रतिशत करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी है।

कंपनी परिसंपत्ति प्रबंधन, वित्तीय उत्पाद वितरण, बीमा, ब्रोकिंग और परिसंपत्ति पुनर्निर्माण के लिए इकाइयां शुरू करने के लिए भी ई-वोटिंग के जरिये शेयरधारकों की मंजूरी लेना चाहती है।

वित्तीय सेवा कंपनी कई व्यवसायों में प्रवेश के लिए अपनी योजनाओं की घोषणा पहले ही कर चुकी है। उसने परिसंपत्ति प्रबंधन और संपदा प्रबंधन एवं ब्रोकिंग व्यवसायों के लिए अमेरिका की ब्लैकरॉक के साथ अलग संयुक्त उपक्रम भी बनाया है। परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उपक्रम ने पिछले साल अक्टूबर में म्युचुअल फंड लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। कंपनी ने एक वैश्विक कंपनी की भागीदारी में बीमा क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए भी अपनी योजनाओं की घोषणा की है।

जियो फाइनैंशियल का शेयर (Jio Financial Services Share) 2.9 प्रतिशत तक की तेजी के साथ बंद हुआ। पिछले एक साल में यह शेयर 60 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है। कंपनी में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर रमा वेदश्री की नियुक्ति के लिए भी 24 मई को ई-वोटिंग प्रस्तावित है।

वित्तीय सेवा फर्म को जुलाई 2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग किया गया था। जियो फाइनैंशियल का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 5.8 प्रतिशत बढ़कर 311 कोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष 2024 के लिए समेकित शुद्ध लाभ बढ़कर 1,605 करोड़ रुपये हो गया। बीएस

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement