facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio Financial का शेयर एक हफ़्ते में 20% चढ़ा, Mcap 2 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

पिछले एक सप्ताह में जियो फाइनेंशियल सरविजेस का शेयर एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 1 प्रतिशत की तुलना में 20 प्रतिशत चढ़ा है।

Last Updated- February 24, 2024 | 4:07 PM IST
Jio Financial Services

Jio Financial Share Price: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) शुक्रवार को 2 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियों के विशेष समूह में शामिल हो गई। जियो फाइनेंशियल का शेयर शुक्रवार को रिकॉर्ड 325 रुपये के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया।

जियो फाइनेंशियल (Jio Financial) के शेयरों में शुक्रवार के इंट्रा-डे कारोबार में भारी वॉल्यूम में ट्रेड हुआ जिससे बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 7 प्रतिशत के उछाल के साथ क्लोज हुआ।

पिछले एक सप्ताह में 20% जियो फाइनेंशियल का शेयर

पिछले एक सप्ताह में गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) के शेयर ने एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 1 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है। 21 अगस्त, 2023 को लिस्ट होने के बाद से यह अब अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर कारोबार कर रहा है।

फरवरी में अब तक 34.5% चढ़ा जियो फाइनेंशियल का शेयर

इस महीने जियो फाइनैंशियल का शेयर (Jio Financial Share) अब तक 34.5 फीसदी चढ़ा है। यह बढ़ोतरी डिजिटल पेमेंट दिग्गज पेटीएम में दिक्कतों के बीच देखने को मिली है, जिसके पेमेंट बैंक के खिलाफ आरबीआई ने कार्रवाई की है। पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस का शेयर इस महीने 46 फीसदी टूटा है।

बाजार के प्रतिभागियों को उम्मीद है कि जियो फाइनैंशियल (जो पेमेंट बैंक व वॉयस बॉक्स का परिचालन करती है) और अन्य फिनटेक कंपनियों को फायदा होगा क्योंकि पेटीएम अपने मर्चेंट्स व कस्टमर को बनाए रखने के लिए संघर्ष करेगी। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के इस्तेमाल के लिए आरबीआई ने 15 मार्च की समयसीमा तय की है।

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज को जुलाई 2023 में आरआईएल से अलग किया गया था और उसे पिछले साल 21 अगस्त को सूचीबद्ध कराया गया। 20 जुलाई को शुरुआती प्राइस डिस्कवरी के दौरान कंपनी का शेयर 261.85 रुपये पर था। तब उसका बाजार पूंजीकरण 1.66 लाख करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - February 24, 2024 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement