facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio Financial का MCap 2 लाख करोड़ रुपये के पार, शेयर 10.2 फीसदी चढ़ा

Advertisement

Jio Financial का शेयर शुक्रवार को 10.2 फीसदी चढ़कर 334 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- February 23, 2024 | 10:26 PM IST
Jio Financial Services

Jio Financial Share Price: मुकेश अंबानी की अगुआई वाली जियो फाइनैंशियल सर्विसेज 2 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण वाली कंपनियों के क्लब में शामिल होने वाली नई कंपनी बन गई है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 10.2 फीसदी चढ़कर 334 रुपये पर बंद हुआ, जिससे पिछले साल रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई इस कंपनी का मूल्यांकन 2.12 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस महीने जियो फाइनैंशियल का शेयर अब तक 34.5 फीसदी चढ़ा है। यह बढ़ोतरी डिजिटल पेमेंट दिग्गज पेटीएम में दिक्कतों के बीच देखने को मिली है, जिसके पेमेंट बैंक के खिलाफ आरबीआई ने कार्रवाई की है। पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस का शेयर इस महीने 46 फीसदी टूटा है।

बाजार के प्रतिभागियों को उम्मीद है कि जियो फाइनैंशियल (जो पेमेंट बैंक व वॉयस बॉक्स का परिचालन करती है) और अन्य फिनटेक कंपनियों को फायदा होगा क्योंकि पेटीएम अपने मर्चेंट्स व कस्टमर को बनाए रखने के लिए संघर्ष करेगी। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के इस्तेमाल के लिए आरबीआई ने 15 मार्च की समयसीमा तय की है।

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज को जुलाई 2023 में आरआईएल से अलग किया गया था और उसे पिछले साल 21 अगस्त को सूचीबद्ध कराया गया। 20 जुलाई को शुरुआती प्राइस डिस्कवरी के दौरान कंपनी का शेयर 261.85 रुपये पर था। तब उसका बाजार पूंजीकरण 1.66 लाख करोड़ रुपये था।

कंपनी कई कारोबारों में उतर रही है, जिसमें जमानती और गैर-जमानती उधारी, डिजिटल इक्विपमेंट लीजिंग, सप्लाई चेन फाइनैंसिंग और बीमा​ ब्रोकिंग कारोबार का विस्तार शामिल है। इसके अलावा ब्लैकरॉक के साथ संयुक्त उद्यम के तहत जियो फाइनैंशियल परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी गठित करने की प्रक्रिया में है। उसने बाजार नियामक के पास पंजीकरण के लिए आवेदन भी किया है।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement