facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्रिप्टो पेमेंट्स ब्लॉक करेगा JPMorgan Chase UK, बढ़ते स्कैम के मामलों के चलते लिया फैसला

Advertisement

डिजिटल पेमेंट्स में बढ़ती धोखाधड़ी और घोटालों के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए सबसे बड़े ब्रिटिश खुदरा बैंकों में से एक, जेपी मॉर्गन ने क्रिप्टो पेमेंट किया बंद

Last Updated- September 27, 2023 | 1:35 PM IST
JP Morgan becomes super bullish on the growth of Indian economy, gives big forecast for the next seven years

जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी की ब्रिटिश इकाई (JPMorgan Chase & Co.’s UK) ने क्रिप्टो पेमेंट्स बंद करने का फैसला किया है। डिजिटल पेमेंट्स में बढ़ती धोखाधड़ी और घोटालों के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए सबसे बड़े ब्रिटिश खुदरा बैंकों में से एक, जेपी मॉर्गन ने कहा है कि उसे ग्राहकों का क्रिप्टो भुगतान रोकना पड़ रहा है।

ग्राहकों को भेजे गए एक ईमेल के अनुसार, चेस यूके के ग्राहक अब 16 अक्टूबर से डेबिट कार्ड या आउटगोइंग बैंक ट्रांसफर के माध्यम से क्रिप्टो लेनदेन नहीं कर पाएंगे।

ग्राहकों को क्या दिया संदेश 

ईमेल में कहा गया है, “आपके पैसे को धोखाधड़ी और घोटालों से सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए, हम आपके द्वारा चेज़ से किए जाने वाले भुगतान के प्रकारों को बदल रहे हैं। अगर हमें लगता है कि आप क्रिप्टो परिसंपत्तियों से संबंधित भुगतान कर रहे हैं, तो हम इसे अस्वीकार कर देंगे।”

ये भी पढ़ें- Moody’s ने वेदांत रिसोर्सेस को फिर किया डाउनग्रेड, रेटिंग घटाकर CAA-1 की

2021 में हुआ लॉन्च

चेज़ यूके, जो सितंबर 2021 में लॉन्च हुआ, यूके के सबसे लोकप्रिय नियोबैंक में से एक है, जिसने अपने संचालन के पहले वर्ष के बाद 1 मिलियन ग्राहकों को आकर्षित किया है। यह एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी और नेशनवाइड बिल्डिंग सोसाइटी जैसे ऋणदाताओं में शामिल हो गया है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में खुदरा ग्राहकों की क्रिप्टोकरंसी तक पहुंच की सीमा को उनके जोखिमों का हवाला देते हुए कड़ा कर दिया था।

ये भी पढ़ें- Suzlon Energy के शेयरों में आज दिखेगी हलचल, विंड एनर्जी कंपनी ने कहा- करार टूटने से नहीं पड़ेगा असर

“हमने यूके के उपभोक्ताओं को लक्षित क्रिप्टो घोटालों की संख्या में वृद्धि देखी है, इसलिए हमने चेस डेबिट कार्ड पर क्रिप्टो परिसंपत्तियों की खरीद को रोकने या चेस खाते से क्रिप्टो साइट पर पैसा हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है,” चेस के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा।

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 12:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement