facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगले हफ्ते शुरू हो सकता है JSW Group और MG Motor India का ज्वाइंट वेचर, 5000 करोड़ के निवेश की है योजना

Advertisement

बीते साल नवंबर में चीन की सबसे बड़ी वाहन निर्माता SAIC मोटर ने भारत में MG मोटर के ट्रांसफॉर्मेशन और ग्रोथ में तेजी लाने के लिए JSW ग्रुप के साथ एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट किय

Last Updated- March 12, 2024 | 1:28 PM IST
JSW Group and South Korea's Posco join hands, focus on 50 lakh tonne steel plant and battery material in India JSW ग्रुप और दक्षिण कोरिया के पॉस्को ने मिलाया हाथ, भारत में 50 लाख टन स्टील प्लांट और बैटरी सामग्री पर फोकस

अगले हफ्ते की 20 तारीख को भारत के जेएसडब्ल्यू ग्रुप और एमजी मोटर इंडिया के ज्वाइंट वेंचर की शुरूआत हो सकती है। इस बारे में सीएनबीसी टीवी 18 ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों कंपनियों के इस वेंटर में करीब 5,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की कोशिश

दोनों कंपनियां भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल फुटप्रिंट को बढ़ाने के लिए साथ आए हैं और एक ज्वाइंट वेंचर पर सहमति बनी है। बता दें, JSW ग्रुप भारत की मल्टीनेशनल ग्रुप है जबकि MG मोटर इंडिया चाइनीज ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर SAIC मोटर के स्वामित्व वाली कंपनी है।

कंपनियां भारत में मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ एक ज्वाइंट वेंचर के रुप में काम करेंगी। इसके अलावा इस वेंचर से जुड़ी एक और खबर ये है कि प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर एवरस्टोन कैपिटल ने भी एमजी मोटर के इंडिया ऑपरेशन में भी हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

CEO ने क्या कहा

इस मामले में कंपनी के CEO एमेरिटस राजीव चाबा के अनुसार एमजी मोटर इंडिया को निवेशक के रूप में जेएसडब्ल्यू ग्रुप मिलने के बाद ज्यादा तेजी से ग्रोथ की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने भारत में अपने पहले दौर के व्यापार में टेक्नोलॉजी, कस्टमर एक्सपीरियंस, जेंडर डायवर्सिटी और कम्युनिटी सर्विस के आधार पर अपने पांव भारतीय बाजार में जमा लिए हैं। एमजी मोटर इंडिया अब इस डेवलेपमेंट के नेक्स लेवल पर जाने का प्लान कर रही है।

बता दें, बीते साल नवंबर में चीन की सबसे बड़ी वाहन निर्माता SAIC मोटर ने भारत में MG मोटर के ट्रांसफॉर्मेशन और ग्रोथ में तेजी लाने के लिए JSW ग्रुप के साथ एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट किया था। जेएसडब्ल्यू ग्रुप की इंडियन JV ऑपरेशन में 35 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 1:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement