facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Juniper Hotels IPO: जुनिपर होटल्स का आईपीओ 21 फरवरी को खुलेगा, जानें प्राइस बैंड समेत सभी डिटेल

Advertisement

Juniper Hotels IPO: आईपीओ के तहत कंपनी 1,800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसमें कोई बिक्री पेशकश (OFS) शामिल नहीं है।

Last Updated- February 15, 2024 | 5:56 PM IST
IGI IPO

Juniper Hotels IPO: ‘हयात’ ब्रांड के तहत लग्जरी होटल चेन चलाने वाली कंपनी जुनिपर होटल्स लिमिटेड ने दलाल स्ट्रीट पर दौड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। जुनिपर होटल्स का 1,800 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 21 फरवरी को खुलेगा और 23 फरवरी को बंद होगा। आईपीओ के आवंटन को सोमवार, 26 फरवरी 2024 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। जुनिपर होटल्स आईपीओ BSE और NSE पर लिस्ट होगा और अस्थाई लिस्टिंग की तारीख बुधवार, 28 फरवरी 2024 हो सकती है। 

IPO का प्राइस बैंड 342-360 रुपये प्रति शेयर

जुनिपर होटल्स ने IPO के लिए प्राइस बैंड 342-360 रुपये प्रति शेयर तय किया है। IPO के तहत कंपनी 1,800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसमें कोई बिक्री पेशकश (OFS) शामिल नहीं है। IPO पर बोली लगाने के लिए न्यूनतम लॉट साइज 40 शेयर है। 

खुदरा निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 14,400 रुपये है। छोटे गैर संस्थागत निवेशक (sNII) के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 14 लॉट (560 शेयर) है, जिसकी कीमत करीब 2,01,600 रुपये है। बड़े गैर संस्थागत निवेशक (bNII) के लिए, यह 70 लॉट (2,800 शेयर) है, जिसकी राशि 1,008,000 रुपये है।

Also read: Paytm Crisis: RBI की कार्रवाई के बाद ED का एक्शन, Paytm Payments Bank के अधिकारियों से हुई पूछताछ

IPO से 1,800 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

जुनिपर होटल्स आईपीओ के माध्यम से 1,800 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह आईपीओ पूरी तरह से 5 करोड़ शेयरों का ताजा इश्यू है। जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, सीएलएसए इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड जुनिपर होटल्स आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इश्यू के रजिस्ट्रार हैं।

लोन चुकाने में होगा धन का इस्तेमाल

आईपीओ के माध्यम से जुटाए गए 1,800 करोड़ रुपये में से करीब 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि का उपयोग कंपनी और सहायक कंपनियों – चार्टर्ड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड और चार्टर्ड हम्पी होटल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लिए गए उधार के भुगतान के लिए किया जाएगा। शेष रकम का उपयोग अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। 

Also read: PSU Stock: रॉकेट बना Oil India का शेयर; 15 फीसदी उछला, नए शिखर पर पहुंचा

 जुनिपर होटल्स की फाइनैंशियल हेल्थ

वित्त वर्ष 2022-23 में जुनिपर होटल्स की परिचालन आय दोगुना से ज्यादा होकर 666.85 करोड़ रुपये रही थी, जो 2021-22 में 308.69 करोड़ रुपये थी। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध घाटा भी कम होकर 1.5 करोड़ रुपये रह गया, जो 2021-22 में 188.03 करोड़ रुपये था।

सितंबर 1985 में अस्तित्व में आने के बाद से, जुनिपर होटल्स लिमिटेड एक लक्जरी होटल विकास और स्वामित्व कंपनी है। 30 सितंबर, 2023 तक, कंपनी कुल 1,836 कमरों के साथ सात होटल और सर्विस्ड अपार्टमेंट ऑपरेट करती है। मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, रायपुर और हम्पी में कंपनी के होटल और सर्विस अपार्टमेंट हैं। 

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 5:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement